
पुलिस एडवोकेट गोवर्धन सिंह के ऑफिस पहुंची, भारी पुलिस जाब्त तैनात





बीकानेर। एडवोकेट गोवर्धन सिंह के कल गिरफ्तारी के बाद से ही सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ अभियान छिड़ गया था। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की सूचना रात 10 बजे के करीब उनके परिवार को दी जब कि उनको सुबह ही गिरफ्तार कर लिया था। गुरुवार सुबह पुलिस गोवर्धन सिंह के ऑफिस पहुंची और तलाशी ली है। किसी तरह की अनहोनी ना हो इसलिए भारी पुलिस जाब्ता को तैनात किया गया है। कई बड़े पुलिस अधिकारी मौके पर तैनात है और पुलिस इलाका छावनी में तब्दील हो गया है। बताया जा रहा है आज न्यायालय में पेश किया जायेगा जहां जमानत की अर्जी पेश की जायेगी। खबर लिखे जाने तक उनको पेश नहीं किया गया था।


✕
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |