
बीकानेर में 11 थानों की पुलिस लेती है बंधी!, भाटी क्यों है मौन




– जिले में खनन विभाग है या नहीं ?
खुलासा न्यूज़, बीकानेर। प्रदेश में पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने का दावा करने वाले सीएम अशोक गहलोत के सब दावे उस समय खोखले साबित हो रहे जब बीकानेर जिले की खाकी प्रदेश सरकार को दागदार कर भ्रष्टाचार में लिप्त है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के करीब 11 थानों की पुलिस प्रदेश को राजस्व देने वाले खनन विभाग के साथ मिलकर भ्रष्टाचार का खुल्लेआम खेल रही है।
पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने भी पुलिस पर खनन माफियाओं से मिलीभगत का आरोप लगाया है और सुबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भीअवगत करवाया है। देवीसिंह भाटी ने ग्रमाीणों के हवाले से बताया कि पुलिस माफियाओं से बंधी लेती है, इसलिए किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं करती है।
सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि कोलायत विधायक व उच्च शिक्षा मंत्री भंवरसिंह भाटी इन माफियाओं व बंधी ले रही पुलिस के खिलाफ विधानसभा में आवाज क्यों नहीं उठा रहे है ? सब कुछ जानते हुए विधायक भंवरसिंह भाटी आंखे मूंदे हुए हैं। आखिरकार भंवरसिंह भाटी कब अपनी चुप्पी तोड़ेगे ?
भंवरसिंह भाटी की चुप्पी पर प्रदेशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। साथ ही सोशल मीडिया में भंवरसिंह भाटी के खिलाफ भड़ास निकाली जा रही है।
खुलासा की खबरों से निरंतर जुडऩे के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें::: https://www.facebook.com/khulasaonline/




