नशे के सौदागरों पर पुलिस की बड़ी सर्जरी, अब होगी संपत्ति जब्त - Khulasa Online नशे के सौदागरों पर पुलिस की बड़ी सर्जरी, अब होगी संपत्ति जब्त - Khulasa Online

नशे के सौदागरों पर पुलिस की बड़ी सर्जरी, अब होगी संपत्ति जब्त

बीकानेर। नशे का काला कारोबार करने वालों पर नकेल कसने के लिए अब पुलिस बड़ी सर्जरी करेगी। तस्करों को सलाखों के पीछे धकेलने के साथ-साथ उनकी संपत्ति भी जब्त होगी। पुलिस ने बीएसएफ, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, आइबी इंटेलिजेंस एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर संयुक्त अभियान का खाका तैयार किया है। अभियान शुरू करने से पहले नवंबर माह के पहले सप्ताह में सभी सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों की संयुक्त सेमिनार श्रीगंगानगर में होगी, जिसमें अभियान किस स्तर पर और कैसे चलाया जाएगा, इस पर मंथन किया जाएगा।
चार जिलों के 30 अधिकारी होंगे प्रशिक्षितजानकारी के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को पीआइटी-एनडीपीएस एक्ट एवं एनडीपीएस की धारा 68 एफ के तहत संपत्ति अधिग्रहण के संबंध में 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बीकानेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जोन जोधपुर के जोनल डायरेक्टर को पत्र लिखकर सेमिनार में पीआइटी-एनडीपीएस एक्ट एवं एनडीपीएस की धारा 68 एफ के तहत संपत्ति अधिग्रहण के संबंध में कार्रवाई कैसे की जाए, इसकी जानकारी देने के लिए प्रशिक्षित करने के लिए निवेदन किया है।
तीन साल में कार्रवाई
बीकानेर रेंज में दो साल नौ महीने में एनडीपीएस के तहत 1923 कार्रवाई की गई। वर्ष 2020 में बीकानेर में 88, 2021 में 89 एवं 2022 में 167 मामले दर्ज हुए हैं। वर्ष 2020 में श्रीगंगानगर में 234, 2021 में 225 एवं 2022 में 326 मामले दर्ज हुए हैं। वर्ष 2020 में हनुमानगढ़ में 158, 2021 में 184 एवं 2022 में 245 मामले दर्ज हुए हैं। वर्ष 2020 में चूरू में 54, 2021 में 64 एवं 2022 में 89 मामले दर्ज हुए हैं।
दो सालों में इतना माल जब्तवर्ष 2021 में एनडीपीएस के 508 प्रकरण दर्ज कर 862 तस्करों को पकड़ा। तस्करों से 9 लाख 38 हजार 9 नशीली टैबलेट्स, 66.579 किलो अफीम, 20060 अफीम के पौधे, 8719.755 किलो डोडा-पोस्त, 2.389 किलोग्राम हेरोइन, 792.121 स्मैक, 187.14 किलो गांजा, एमडीएमए 140 ग्राम एवं 51 सीरप शीशी बरामद की गई।
वर्ष 2022 में अब तक 743 प्रकरण दर्ज कर 1189 तस्करों को पकड़ा गया। तस्करों से 5 लाख 64 हजार 411 नशीली टैबलेट्स, 99.888 किलो अफीम, 3995.63 अफीम के पौधे, 14764.077 किलो डोडा-पोस्त, 18.58 किलोग्राम हेरोइन, 2.247 किलोग्राम स्मैक, 186.052 किलो गांजा, एमडीएमए 151.08 ग्राम, एमडी 24.10 ग्राम एवं 1075 सीरप शीशी व इंजेक्शन बरामद किया गया।
error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26