अजमेर में RPSC के घेराव के दौरान पुलिस ने किया लाठीचार्ज, युवा मोर्चा अध्यक्ष व्यास सहित कई चोटिल

अजमेर में RPSC के घेराव के दौरान पुलिस ने किया लाठीचार्ज, युवा मोर्चा अध्यक्ष व्यास सहित कई चोटिल

बीकानेर। पेपर लीक को लेकर युवा मोर्चा द्वारा आज अजमेर में आरपीएससी का घेराव किया गया। जिसमें युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और पुलिसकर्मी आमने सामने हो गए। इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची सहित अनेक पदाधिकारियों ने भाग लिया। बीकानेर से भी शहर के अध्यक्ष वेद व्यास और देहात अध्यक्ष जसराज सिंवर के नेतृत्व में सैंकड़ों की संख्या में युवा अजमेर पहुंचे। जहां पर प्रदर्शन के दौरान आरपीएससी की ओर बढते कार्यकर्ताओं को बैरिकेड्स लगाकर रोकने का प्रयास किया गया। जिस पर बवाल खड़ा हो गया और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़ गए। इस दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओ पर लाठीचार्ज कर दिया। इस लाठीचार्ज में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची व जिलाध्यक्ष वेद व्यास के पैर का मांस फट गया और कई कार्यकर्ता घायल हो गए। सभी घायलों को जेएलएन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी व सांसद बालकनाथ घायलों से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे। इससे पहले महाघेराव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वेद व्यास ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। व्यास ने कहा कि हंगामा खड़ा करना मकसद नहीं है, राजस्थान की सरकार बदलनी चाहिए। व्यास ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने के लिए कईं वादे किए लेकिन धोखा दिया। न तो बेरोजगारी भत्ता मिला और ना ही कर्जमाफी हुई। देहात अध्यक्ष जसराज सिंवर ने कहा कि कुछ ही महीनों के बाद प्रदेश में सुशासन और आमजनता की सरकार आने वाली है। इस दौरान सिंवर ने अफसरों व सरकार के नुमाईदों को ललकारा कि तीन माह बाद भाजपा आने वाली है तब पेपर चोरों को सजा दिलाएंगे। प्रदर्शन में वेद व्यास, जसराज सींवर, जितेंद्र भाटी, गिरिराज खत्री,गजेंद्र भाटी, राजेन्द्र जालप, पूनम सुथार, भव्य भाटी, अमित ज्याणी, रामदेव सोनी, ऋषि, महेंद्र राजपूत मदन सोनी आदि मौजूद रहे।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |