
सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर, आठ आरोपियों को किया गिरफ्तार






खुलासा न्यूज, बीकानेर। सोशल मीडिया में अपराधिक प्रवृति के लोगों का महिमा मंडन व फॉलोवर बनने के प्रेरित करने वाले तथा हथियारों के साथ फोटो अपलोड कर आमजन के बीच भय का वातावरण बनाने व अपराधिक प्रष्ठ भूमि की विचारधारा को बढ़ावा देने वाले लोगों पर इन दिनों पुलिस पैनी नजरे रखे हुई है। इसी तहत गुरुवार को जिले की अलग-अलग थानों की पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें कोटगेट पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें भुट्टों का बास निवासी अल्ताफ भुट्टा, मजाहिद इस्लाम उर्फ बंटी, साजिद भुट्टा व साहिल को गिरफ्तार किया है। इसी तरह जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस ने रिड़मलसर पुरोहितान निवासी अनिल कुमार बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। नयाशहर पुलिस द्वारा बंगलानगर निवासी चंपालाल सियाग को गिरफ्तार किया। वहीं नापासर पुलिस द्वारा मुण्डसर निवासी सुभाष नाई व राजेरा निवासी गणेशाराम को गिरफ्तार किया गया।


