
वाहन की टक्कर से पुलिस जवान घायल, ट्रॉमा में भर्ती






खुलासा न्यूज, बीकानेर। वाहन की टक्कर से पुलिस का जवान घायल हो गया। जानकारी के अनुसार जयपुर रोड पर वाहन ने जवान को टक्कर मार दी। जिससे जवान राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार घायल राजेश कुमार नापासर पुलिस थाने में हैड कांस्टेबल है। जयपुर रोड पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल अवस्था में जवान राजेश कुमार को पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। वहीं, हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर सीओ शीलिनी बजाज, नापासर थानाधिकारी जसवीर सहित पुलिसकर्मी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे हैं।


