Gold Silver

पुलिस कमांडो ने की खुदकुशी, परेड ग्राउंड में सीढ़ियों की रेलिंग से लटकता मिला शव

पुलिस कमांडो ने की खुदकुशी, परेड ग्राउंड में सीढ़ियों की रेलिंग से लटकता मिला शव

जयपुर। जयपुर में एक पुलिस कमांडो ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार सुबह करीब 7:30 बजे कांस्टेबल का शव परेड ग्राउंड में सीढ़ियों पर लगी रेलिंग से बंधी कपड़े की रस्सी से लटकता हुआ नजर आया। यह घटना शहर में चांदपोल स्थित रिजर्व पुलिस लाइन के पीछे बने परेड ग्राउंड की है।

सुबह व्यायाम करने पहुंचे पुलिस के जवानों ने कांस्टेबल का शव रेलिंग की सीढ़ियों से लटकता देखा। तब उच्चाधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चला है। नाहीं कोई सुसाइड नोट मिला है।

भरतपुर का रहने वाला था अजीत, वर्ष 2015 में राजस्थान पुलिस में भर्ती हुआ था
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की शिनाख्त अजीत कुमार के रुप में हुई है। वह मूल रुप से भरतपुर का रहने वाला था। 2015 में राजस्थान पुलिस में भर्ती हुआ था। वह कमांडो ट्रेनिंग कोर्स कर चुका था। फिलहाल उसकी ड्यूटी चांदपोल पुलिस लाइन में ही थी। वहीं बैरक में रहता था।

बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। लंबे वक्त से गांव भी नहीं गया था। पुलिस को मौके पर एक मोबाइल फोन, मास्क और दही रखा हुआ मिला है। अभी तक यह भी बात सामने नहीं आई कि पुलिस कांस्टेबल अजीत कब परेड ग्राउंड पहुंचा। उसने सफेद रंग का कपड़ा कहां से लिया। पुलिस अधिकारी इसकी जानकारी जुटा रहे है।

Join Whatsapp 26