पुलिस ने 50 ग्राम हेरोइन के साथ दो को किया गिरफ्तार - Khulasa Online पुलिस ने 50 ग्राम हेरोइन के साथ दो को किया गिरफ्तार - Khulasa Online

पुलिस ने 50 ग्राम हेरोइन के साथ दो को किया गिरफ्तार

श्रीगंगानगर। पुलिस ने बुधवार को एक महिला और आदमी को गिरफ्तार कर उनसे पचास ग्राम हेरोइन बरामद की हैं। पुलिस उनसे गुरुवार को पूछताछ करेगी। उनके खिलाफ बुधवार देर रात मामला दर्ज किया गया। शहर की जवाहर नगर थाना पुलिस को इलाके में हेरोइन लाने की जानकारी मिली। इस पर शहर के व्यस्ततम चौराहे सुखाडिय़ा सर्किल पर कार्रवाई कर यह कार्रवाई की गई। अरोपी आदमी हरियाणा और महिला पंजाब की रहने वाली है।
पुलिस को मिली हेरोइन लाने की जानकारी
जवाहर नगर थाना पुलिस को बुधवार देर शाम इलाके में हेरोइन लाने की जानकारी मिली थी। आरोपियों के सुखाडिय़ा सर्किल इलाके में होने की जानकारी मिलने पर वहां नजर रखी गई। मौके पर पुलिस को एक महिला और आदमी नजर आए। दोनों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर रोककर तलाशी ली। इस पर दोनों के पास पचास ग्राम हेरोइन मिली। गिरफ्तार आदमी हरियाणा के रोहतक जिले के मोखराखेड़ी का रहने वाला कुलदीप और महिला अनीता उर्फ रीता पंजाब के मोगा जिले के बाघा पुराना की रहने वाली है। दोनों से हेरोइन के सप्लायर के बारे में जानकारी जुटाने के लिए गुरुवार को पूछताछ की जाएगी।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26