फायरिंग के मामले में पुलिस ने इन दो को किया गिरफ्तार - Khulasa Online फायरिंग के मामले में पुलिस ने इन दो को किया गिरफ्तार - Khulasa Online

फायरिंग के मामले में पुलिस ने इन दो को किया गिरफ्तार

खुलासा न्यूज,बीकानेर। जिले के खाजूवाला मंडी में बीते दिनों हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो जनों को ओर गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को लॉरेन्स ग्रुप के एक्टिव सदस्य राजेश तरड़ का साथ देने पर शेराराम गोदारा व रजत को भी गिरफ्तार किया है।थानाधिकारी रमेश सर्वटा ने बताया कि 18 फरवरी की रात्रि को चेतन उर्फ बबलू सिद्धि के घर पर राजेश तरड़ व रजत ने फायरिंग की थी। जिसमें मुख्य आरोपी राजेश तरड़ को पूर्व में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तथा पुलिस की टीम ने शुक्रवार को राजेश के साथ फायरिंग करने वाले आरोपी रजत को उसके घर लालगढ़ से गिरफ्तार किया है। वही फायरिंग की योजना बनाने व आरोपियों का साथ देने के आरोप में शेराराम गोदारा को 34 केवाईडी उसके घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम फायरिंग के मामले में लिप्त सभी लोगों व आरोपियों का साथ देने वालो की तलाश कर रही है। इस संबंध में थानाधिकारी रमेश सर्वटा के नेतृव में हैड कॉन्स्टेबल धर्माराम के साथ पूरी टीम कई जगह दबिश भी दे रही है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26