Gold Silver

हिरण शिकार मामला : शिकारियों की परेड निकालने के मुद्दे पर पुलिस और ग्रामीण हुए आमने-सामने

खुलासा न्यूज, बीकानेर। जिले के रणजीतपुरा पुलिस थाना क्षेत्र में हिरण शिकार का मामला रविवार को पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि वारदात को अंजाम देने वाले छह शिकारियों को चार थानों की पुलिस ने मिलकर पकड़ा लिया। पकड़े गए शिकारियों में पांच बालिग व एक नाबालिग है। वहीं एक आरोपी फरार है। पुलिस के अनुसार कुल सात बदमाश थे। जिनमें से तीन आरोपी हदां थाना क्षेत्र में पुलिस के हत्थे चढ़े। वहीं बज्जू पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन बदमाश पकड़े। पकड़े गए सभी आरोपियों खिलाफ रणजीतपुरा, हदां व बज्जू थाने में अलग अलग तीन मुकदमें दर्ज हुए हैं। रणजीतपुरा में सभी सातों आरोपियों के खिलाफ हिरण शिकार का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं बज्जू पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ आम्र्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें एक नाबालिग है। हदां पुलिस ने भी तीन के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

शिकारियों की परेड निकालने के मुद्दे पर हुआ हंगामा

बज्जू क्षेत्र में हरिण शिकार के मामले में नाराज लोगों का गुस्सा पुलिस स्टेशन पर उतरा। बाद में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। जिसके बाद लोग तितर बितर किया। हिरण शिकार मामले को लेकर बज्जू में हंगामा हुआ। आरोप लगाया गया कि एक दिन पहले कुछ शिकारियों ने हरिण शिकार किया। इसके बाद भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। हंगामा उस समय हुआ, जब शिकारियों की परेड निकालने के मुद्दे पर पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने हो गए। पुलिस ने शनिवार को हरिण शिकार करने के मामले में तीन शिकारियों को पकड़ा था। इसके अलावा एक शिकारी नाबालिग था। इसके अलावा कोलायत और रणजीतपुरा में भी शिकार की सूचना मिली थी। कुल सात शिकारियों को पुलिस ने दबोचा था। इन सभी को रविवार को अदालत में पेश किया जाना था। ग्रामीणों ने इनकी परेड निकालने की मांग की। पुलिस ने एक बार तो परेड निकालने की हां भरी लेकिन बाद में इन्हें पीछे के गेट से निकालकर ले गए। इससे ग्रामीण नाराज हो गए। इसके बाद ग्रामीण थाने पहुंचे और वहां पर हंगामा कर दिया। ग्रामीण पुलिस थाने के गेट पर चढ़ गए।

Join Whatsapp 26