
दंपति हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई, लूटे गए जेवरात किए बरामद, घटना प्रयुक्त गाड़ी को किया जब्त





खुलासा न्यूज, बीकानेर। मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में दंपति हत्याकांड में पुलिस कार्रवाई करते हुए आरोपियों द्वारा लूटे गए जेवरात बरामद किए है। साथ ही घटना में प्रयुक्त वाहन इर्टिका गाड़ी को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी रोहित व विजय की निशानदेही से गाजियाबाद (उत्तरप्रदेश) के पास स्थित उनके निवास स्थान से लूटे गए जेवरात करीब एक किलो चांदी, करीब 400 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किये है।
आरोपियों द्वारा गाजियाबाद से बीकानेर आने व घटना के बाद फरार होने में प्रयुक्त की गाड़ी इर्टिगा को बरामद किया है। शेष आरोपियों को नामजद कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। इस प्रकरण में पुलिस अब तक अरूण कुमार, रोहित बंसल, प्रिया सिसोदिया और विजय बंसल को गिरफ्तार किया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार करना शेष है।


