पीएम मोदी का जन्म दिवस ‘सेवा सप्ताह’ : रांका ने गौशाला में लापसी, गुड़ व हरा चारा किया वितरित

पीएम मोदी का जन्म दिवस ‘सेवा सप्ताह’ : रांका ने गौशाला में लापसी, गुड़ व हरा चारा किया वितरित

खुलासा न्यूज़, बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी शृंखला में नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने बुधवार सुबह करीब 7 बजे भीनासर स्थित मुरलीमनोहर गौशाला में गायों व पशुधन को लापसी, गुड़ व हरा चारा वितरित किया। रांका ने बताया कि सेवा सप्ताह के तहत लगातार सेवा कार्य किए जा रहे हैं, जिनमें पीबीएम में मरीजों को फल वितरण किए गए तथा सेवा आश्रम में मूक-बधिर बच्चों के साथ केक काटकर उन्हें भोजन करवाया गया। भाजपा के रमेश भाटी ने बताया कि मुरलीमनोहर गौशाला में चारा, लापसी व 300 किलो गुड़ वितरण के दौरान सेवा सप्ताह के प्रदेश सह संयोजक श्याम शर्मा, जितेन्द्र सिंह राजवी, पवन महनोत, पार्षद भगवती प्रसाद गौड़, राजेन्द्र शर्मा, पंकज गहलोत, तेजाराम राव, विक्की गहलोत, ओम राजपुरोहित, आनन्द सोनी, शिवदान सिंह, गौरीशंकर देवड़ा, मनोज पडि़हार, प्रणव भोजक, प्रहलाद पंचारिया, छैलू सिंह, विशाल गोलछा, पवन गहलोत, प्रेम गहलोत, महावीर गहलोत, मुकेश गहलोत, यश उपाध्याय, बृजरतन भाटी, नरेश भाटी, शिवरतन भाटी, राम कच्छावा, सत्यनारायण गहलोत, पप्पू आदि।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 103100 रेट , 22 कैरट 108100 चांदी 136800 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 103100 रेट , 22 कैरट 108100 चांदी 136800 |