खिलाड़ियों ने शह और मात का खेल खेला, 91 खिलाड़ियों ने भाग लिया - Khulasa Online खिलाड़ियों ने शह और मात का खेल खेला, 91 खिलाड़ियों ने भाग लिया - Khulasa Online

खिलाड़ियों ने शह और मात का खेल खेला, 91 खिलाड़ियों ने भाग लिया

बीकानेर. राजस्थान शतरंज संघ के तत्वावधान में बीकानेर जिला शतरंज संघ की ओर से 21 से 23 फरवरी तक गंगाशहर रोड़ स्थित शगून पैलेस में राजस्थान राज्य सब जूनियर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। संघ के सचिव अनिल बोड़ा ने बताया कि लड़के-लड़की की 13 जिलों के 91 खिलाड़ी भाग ले रहे है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शह और मात का खेल खेला। इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में राज्य सीनियर चैम्पियन व 20 से अधिक रिटायर्ड खिलाड़ी भी भाग ले रहे है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26