
हरियालो राजस्थान अभियान के तहत गुरुकुल परिसर में हुआ पौधारोपण, 500 से अधिक पौधे लगाए गए





हरियालो राजस्थान अभियान के तहत गुरुकुल परिसर में हुआ पौधारोपण, 500 से अधिक पौधे लगाए गए
खुलासा न्यूज़। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर एवं स्वामी विवेकानंद कॉलेज फॉर प्रोफेशनल स्टडीज, सींथल के संयुक्त तत्वावधान में “हरियालो राजस्थान” अभियान के अंतर्गत मंगलवार को गुरुकुल बी.एल. मोहता लर्निंग इंस्टिट्यूट परिसर में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलसचिव अरविंद बिश्नोई, राजस्थान पुलिस सेवा की अधिकारी सीमा हिंगोनिया एवं संस्था अध्यक्ष बाबूलाल मोहता द्वारा किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने शिक्षकों के साथ मिलकर कुल 500 पौधों का रोपण किया। इस अभियान का नेतृत्व बी.एड विभाग की प्राचार्या डाॅ. सरोज राठौड़, एकीकृत शिक्षक शिक्षा की प्राचार्या डाॅ. रेणु शर्मा, डी.एल.एड की प्राचार्या डाॅ. संतोष व्यास, एवं विद्यालय की प्राचार्या जीशा मोल ने किया।कार्यक्रम का सफल संचालन जैन आदर्श कन्या शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डाॅ. राजेन्द्र कुमार श्रीमाली द्वारा किया गया। पर्यावरण संरक्षण के प्रति छात्रों में जागरूकता बढ़ाने हेतु यह कार्यक्रम एक प्रेरणास्रोत बनकर उभरा।

