भाजपा नयाशहर मंडल में हुआ पौधारोपण व वितरण कार्यक्रम

भाजपा नयाशहर मंडल में हुआ पौधारोपण व वितरण कार्यक्रम

भाजपा नयाशहर मंडल में हुआ पौधारोपण व वितरण कार्यक्रम
बीकानेर। भाजपा नयाशहर मण्डल में हुआ पौधारोपण व वितरण कार्यक्रम बीकानेर, आज पुरानी जेल रोड स्थित लेडी एल्गिन स्कूल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम हुआ जिसमें भाजपा नयाशहर मंडल और तोलाराम जेठी देवी सुराणा चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में शहर जिलाध्यक्ष श्रीमति सुमन जी छाजेड़ के नेतृत्व में पौधारोपण कर स्कूली बच्चों को पौधे वितरण किए। इस मौके पर सुराणा ट्रस्ट के ट्रस्टी व भाजपा जिला महामंत्री मोहन सुराणा ने कहा स्कूल में बालिकाओं को कहा की जिस तरह हम अपना जन्मदिन मनाते हैं उसी प्रकार हमें पेड़ व पौधो का भी जन्मदिन मनाना चाहिए। इसके लिए हमे पौधों का संरक्षण जरूरी है। इस मौके पर कार्यक्रम जिला संयोजक डॉ सत्य प्रकाश आचार्य ने कहा कि हम स्कूली बच्चों में पौधारोपण के संस्कार डालकर आने वाले कई सालों तक हम प्रकृति को संवार सकते है और इसी कड़ी में पौधारोपण वितरण का कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा। आज के कार्यक्रम में पर नयाशहर भाजपा मंडल अध्यक्ष विशाल गोलछा, कार्यक्रम संयोजक कुंदन सोनी, दुर्गाशंकर व्यास, पूर्व भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष किशन चौधरी,जिला मंत्री जगदीश सोलंकी,अनुराधा आचार्य,मंडल महामंत्री सुनील जोशी, मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र सोनी, संतोष आचार्य,जुगल चावरिया, मंत्री व पार्षद अनामिका शर्मा,पृथ्वी नायक, कोषाध्यक्ष व पूर्व पार्षद सुरेंद्र कोचर, पूर्व पार्षद रामचंद्र सोनी,मधुसूदन शर्मा,संजय कोचर,मुकेश नायक,दुष्यंत तंवर,और विद्यालय के सभी शिक्षकों व विद्यार्थी वर्ग ने पौधारोपण व पौधा वितरण में भाग लिया। आज के कार्यक्रम के अंत मे बीकानेर के मशहूर चुनीलाल शर्बत का सभी ने आनंद लिया।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 89000 रेट , 22 कैरट 94000 चांदी 117500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 89000 रेट , 22 कैरट 94000 चांदी 117500 |