Gold Silver

फलोदी सट्टा बाजार ने अचानक बदल दिए भाव, आप को इतनी सीटों का नुकसान

फलोदी सट्टा बाजार ने अचानक बदल दिए भाव, आप को इतनी सीटों का नुकसान
जोधपुर। राजस्थान का फलोदी सट्टा बाजार एक बार फिर चर्चाओं में आ चुका है। दरअसल इस वक्त देश की राजधानी दिल्ली का माहौल चुनावी रैलियों और भाषणों से गर्म है। इस बीच सट्टा बाजार ने भी दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणामों को लेकर अपना आकलन बदलकर भाजपा और आम आदमी पार्टी के खेमे में हलचल मचा दी है।
भाजपा की रफ्तार बढ़ी
फलोदी सट्टा बाजार अपने सटीक आकलन के लिए जाना जाता है। जैसे-जैसे दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, राजनैतिक दलों की बैचेनी भी बढ़ती जा रही है। चुनावी समीकरणों और जातिगत राजनीति का आकलन कर चुनाव परिणामों की भविष्यवाणी करने वाले फलोदी सट्टा बाजार ने अपने भाव बदल दिए हैं। नए भावों में अभी भी आम आदमी पार्टी के लिए राहत भरी खबर है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है।
आप को 2 सीटों का नुकसान
बाजार ने नए भाव में आम आदमी पार्टी को 37 से 39 सीटें दी हैं। ऐसे में आप पार्टी बहुमत के चमत्कारी आंकड़े को आसानी से पार करती दिख रही है। हालांकि नए भाव में आम आदमी पार्टी को कुछ सीटों का झटका लगा है। कुछ दिनों पहले फलोदी सट्टा बाजार ने आप पार्टी को 39 से 41 सीटें दी थी। ऐसे में बाजार के अनुमान के अनुसार आम आदमी पार्टी को दो सीटों का नुकसान होता नजर आ रहा है।
बाजार में भाजपा को फायदा
वहीं दूसरी तरफ बाजार का अनुमान है कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव में 31 से 33 सीटें जीत सकती है। बाजार के अनुसार भाजपा इस वक्त बहुमत के आंकड़े को पार तो नहीं कर सकती है, लेकिन इस वक्त बने माहौल के चलते भाजपा को दो सीटों का फायदा होता नजर आ रहा है। बाजार ने कुछ समय पहले भाजपा के खाते में 29 से 31 सीटें जाने का अनुमान लगाया था। ऐसे में भाजपा को इस वक्त दो सीटों का फायदा होता नजर आ रहा है।

कांग्रेस के कोई भाव नहीं
वहीं फलोदी सट्टा बाजार ने अभी तक कांग्रेस पार्टी की जीत को लेकर कोई पूर्वानुमान जारी नहीं किया है। सट्टा बाजार के भावों में कांग्रेस पार्टी कहीं नजर नहीं आ रही है। बाजार के अनुसार इस वक्त दिल्ली में मुख्य मुकाबला आप और भाजपा के बीच ही है। आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 36 है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को नतीजे घोषित होंगे।

Join Whatsapp 26