24 घंटे बाद पूरी तरह बंद हो जाएंगे पेट्रोल पंप, कइयो के ताले लटके - Khulasa Online

24 घंटे बाद पूरी तरह बंद हो जाएंगे पेट्रोल पंप, कइयो के ताले लटके

गर्मियों का मौसम और राजस्थान में एक बार फिर सूखा है। इस बार सूखा पानी नहीं पेट्रोल-डीजल को लेकर है। डीजल की किल्लत पेट्रोल से भी ज्यादा है।

केंद्र सरकार के पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने के बाद तेल कंपनियों ने सप्लाई कम कर दी है। राजस्थान में पहली बार ये हालात हुए है कि 3 हजार पंप सूखने की कगार पर है। 24 घंटे में सप्लाई नहीं हुई तो 500 पंप बंद हो जाएंगे।

 

पंप संचालकों ने बताया कि 7 दिनों से प्रदेश के 6500 से ज्यादा पेट्रोल पंप पर तेल कंपनियां डिमांड के अनुसार सप्लाई नहीं कर रही है। इसकी वजह से तीन हजार से ज्यादा पंप पर तेल खत्म होने की स्थिति पैदा हो गई है।

ऐसे में अगर अगले 24 घंटे में डीजल और पेट्रोल की सप्लाई नहीं हुई तो प्रदेश में 500 से ज्यादा पेट्रोल पंप पूरी तरह बंद हो जाएंगे। पांच हजार से अधिक पंपों पर ड्राई रन की स्थिति हो जाएगी। यहां केवल इमरजेंसी के लिए ही पेट्रोल-डीजल बचेगा।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26