Gold Silver

बीकानेर: वैट को लेकर पेट्रोल पंपों की हड़ताल, आज भी इतने बजे तक नहीं मिलेगा पेट्रोल

बीकानेर। पंजाब व हरियाणा की तर्ज पर पेट्रोल व डीजल के रेट करने की मांग को लेकर राजस्थान में पंप संचालकों की हड़ताल के पहले दिन बुधवार को आमजनजीवन प्रभावित हुआ। पंप बंद होने के चलते कई वाहन मालिक दिनभर परेशान हुए। सभी को शाम छह बजे तक पंप खुलने का इंतजार करना पड़ा। कुछ लोग पंपों के बाहर व आसपास वाहन छोड़कर चले गए ताकि उन्हें ज्यादा परेशानी न झेलनी पड़ी। सुबह दस से शाम छह बजे तक पंप संचालकों ने वाहनों में पेट्रोल व डीजल नहीं भरा। न ही पेट्रोलियम पदार्थों की खरीद की। सिर्फ एमरजेंसी सेवा एंबुलेंस, फायरबिग्रेड आदि वाहनों पर पेट्रोल व डीजल भरा गया। बीकानेर जिला पेट्रोलियम पदार्थ विक्रेता संघ के अध्यक्ष सुरपतसिंह ने बताया कि राजस्थान में पंजाब व हरियाणा की तर्ज पर पेट्रोल व डीजल के रेट सबसे ज्यादा है। इससे राज्य के पेट्रोल पंप संचालकों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। साथ ही कर्मचारियों की तनख्वाह व खर्चे निकालने मुश्किल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि पंजाब व हरियाणा के समान वैट दर कर दी जाए तो पंप मालिकों को राहत मिल सकती है। लगातार इस मांग के बावजूद सरकार इस विषय पर कोई फैसला नहीं ले रही। अगर वैट कम हो तो राजस्थान में पेट्रोल 16 रुपए तक और डीजल 11 रुपए तक सस्ता हो सकता है। फिर राजस्थान में पेट्रोल लगभग 97 रुपए और डीजल 90 रुपए के करीब पहुंच सकता है। बीकानेर के 225 पंपों की हड़ताल से तीस करोड़ का नुकसान हड़ताल के पहले दिन एक पंप पर पेट्रोल-डीजल से होने वाली करीब 25 लाख रुपए से अधिक की सेल प्रभावित हुई। ऐसे में जिले में करीब 30 करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ। उधर ऑपरेटर्स ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो 15 सितंबर से वे अनिश्चतकालीन हड़ताल को लेकर फैसला लेंगे। वहीं गुरुवार को भी सुबह 10 से शाम 6 बजे तक पेट्रोल पंप बंद रहेंगे।

Join Whatsapp 26