
श्रीगंगानगर में नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, बीकानेर में हड़ताल स्थगित, क्या अब नहीं मिलेगा बायो डीजल






खुलासा न्यूज, बीकानेर। बीकानेर में पेट्रोल व डीजल से जुड़े पंपों पर हड़ताल स्थगित हो गई है। जिला प्रशासन के साथ वार्ता के बाद शाम को सभी पंप खुल गए हैं। जहां से आसानी से पेट्रोल व डीजल लिया जा सकता है। डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरपत सिंह ने प्रशासन को साफ कहा कि बीकानेर में अवैध रूप से बिक रहे डीजल, पेट्रोल व बायो डीजल पर रोक लगाई जाए। इस प्रशासनिक अधिकारियों ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर एक बार हड़ताल स्थगित कर दी गई। अगर समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो फिर से हड़ताल की जाएगी। अब देखने वाला विषय यह है कि जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन अवैध रूप से बायो डीजल बेचने वालों पर क्या कार्यवाही करते है ?
श्रीगंगानगर में पेट्रोल पंप डीलर्स की हड़ताल जारी रहेगी
जयपुर में हुई दो दौर की वार्ता आज विफल रही। पेट्रोल पंप एसोसियेशन ने हड़ताल जारी रखने का फैसला किया है। पेट्रोल डीजल नहीं मिलने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हुई। 25 अक्टूबर से श्रीगंगानगर जिले के 150 पेट्रोल पंप बंद करने का आह्वान किया गया है।


