Gold Silver

दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े:दिल्ली में पेट्रोल-डीजल 80 पैसे महंगा,

जयपुर। पांच राज्यों में चुनाव खत्म होते ही तेल के दाम बढऩे का सिलसिला शुरू हो गया है। तेल कंपनियों ने कीमतें लगातार दूसरे दिन बढ़ा दी हैं। बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम 80 पैसे और मुंबई में 85 पैसे बढ़ गए। इस बढ़ोत्तरी के बाद अंडमान और निकोबार के पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल सबसे सस्ता यानी 84.30 रुपए प्रति लीटर और डीजल 78.52 रुपए मिलेगा। महाराष्ट्र के परभणी में पेट्रोल 114.80 और डीजल 97.44 रुपए लीटर बिक रहा है।
मंगलवार को भी डीजल-पेट्रोल के दाम 80 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए थे। वहीं, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भी 50 रुपए का इजाफा कर दिया गया था। रूस-यूक्रेन जंग के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण तेल कंपनियों पर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने को लेकर दबाव बना हुआ है। ऐसे में आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल 20 रुपए प्रति तक महंगे हो सकते हैं।
कहां कितने पैसे बढ़े
दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम 80 पैसे बढ़े हैं। मुंबई में 85 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। चेन्नई में पेट्रोल के दाम 75 पैसे और डीजल के दाम 76 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। कोलकाता में 83 पैसे की बढ़ोतरी पेट्रोल में और डीजल में 80 पैसे की बढ़ोतरी हुई है।

Join Whatsapp 26