
फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, लगातार दूसरे दिन चढ़े दाम





जयपुर। लॉकडाउन खुलने के साथ ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का दौर शुरू हो गया है। जयपुर में लगातार दूसरे दिन पेट्रोल के दाम 64 पैसे और डीजल के दाम 58 पैसे बढ़ गए है। दाम बढऩे के बाद एक लीटर पेट्रोल की कीमत 79.10 रुपए प्रति लीटर हो गई है। डीजल के दाम भी अब 71.53 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए है। तेल कंपनियों ने 83 दिन के अंतराल के बाद फिर से रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमतें तय करना शुरू कर दिया है। अन्य महानगरों के भाव इसी के साथ कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 57 पैसे बढ़कर 74.46 रुपए और डीजल की कीमत 66.71 रुपए प्रति लीटर हो गई। चेन्नई में यह बढ़ोत्तरी 53 पैसा रही और पेट्रोल 76.60 रुपए प्रति लीटर हो गया, जबकि डीजल 69.25 रुपए हो गया। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 58 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 69.49 रुपए प्रति लीटर और डीजल 69.37 रुपए प्रति लीटर हो गई। रोजाना बदलेगी तेल की कीमत पेट्रोल-डीजल की कीमत में दैनिक बदलाव की प्रक्रिया रविवार से दोबारा शुरू कर दी गई है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां नियमित अंतराल पर विमान ईंधन और घरेलू रसोई गैस कीमतों में बदलाव कर रही थी। लेकिन 16 मार्च से पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई थीं। इसकी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों को लेकर भारी उथल-पुथल होना था। सरकार के पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क तीन रुपए प्रति लीटर बढ़ाए जाने के तुरंत बाद इनकी कीमतें स्थिर हो गई। एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई गई थी। बाद में छह मई को सरकार के पेट्रोल पर 10 और डीजल पर 13 रुपए प्रति लीटर उत्पाद शुल्क और बढ़ाने के बावजूद इनकी कीमतें स्थिर बनी रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के रिकॉर्ड निचले स्तर पर चले जाने से कंपनियों के जो लाभ हुआ, उन्होंने इससे सरकार द्वारा बढ़ाए गए उत्पाद शुल्क की बढ़ोतरी की। जानि, आपके शहर में कितना है। पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोडऩे के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। कैसे तय होती है तेल की कीमत विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या है, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोडऩे के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है। देश में पेट्रोल-डीजल पर टैक्स 69 फीसदी हो गया है, जो विश्व में सबसे ज्यादा है। पिछले साल तक भारत में पेट्रोल-डीजल पर 50 फीसदी तक टैक्स था।

