मेष, धनु और कुंभ राशि वाले लोगों को मिलेगा सितारों का साथ आर्थिक फायदे के भी योग हैं - Khulasa Online मेष, धनु और कुंभ राशि वाले लोगों को मिलेगा सितारों का साथ आर्थिक फायदे के भी योग हैं - Khulasa Online

मेष, धनु और कुंभ राशि वाले लोगों को मिलेगा सितारों का साथ आर्थिक फायदे के भी योग हैं

वृश्चिक, मकर और मीन सहित 9 राशियों की जॉब और बिजनेस पर पड़ेगा सितारों का मिला-जुला असर

8 नवंबर, सोमवार को सुकर्मा नाम का शुभ योग बन रहा है। जिससे मेष, धनु और कुंभ राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा। इन तीन राशियों के लोगों को जॉब और बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। सोचे हुए जरूरी काम पूरे होंगे और धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। इन 3 राशियों के लिए फायदे वाला दिन रहेगा। इनके अलावा वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, मकर, और मीन राशि वालों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। इन 9 राशियों के लोगों को दिनभर संभलकर रहना होगा।

मेष – पॉजिटिव- समय की गति आप के पक्ष में हैं। आप की मेहनत और आत्मविश्वास की वजह से सफलता आपके नजदीक रहेगी। सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा तथा आपका उदारवादी रुख आप के लिए सम्मान दायक रहेगा। कोई बड़ा निवेश भी करने के लिए समय उत्तम है।
नेगेटिव- बच्चों की तरफ से किसी प्रकार का तनाव रहेगा। गुस्से या आवेश की बजाए धैर्य व शांति से समस्या का समाधान निकालें। बाहरी लोगों के हस्तक्षेप की वजह से भी व्यक्तिगत दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। लंबित योजनाओं पर अमल करने के लिए उचित समय है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपकी कई परेशानियों का हल मिलेगा। कानूनी मामले सुलझने में अभी समय लगेगा।
लव- पति-पत्नी के संबंध सामान्य रहेंगे। दोस्तों के साथ परिवारिक मेल मिलाप खुशी प्रदान करेगा।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर आदि की समस्या बढ़ सकती है। गुस्से और उत्तेजना पर काबू रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

वृष – पॉजिटिव- ग्रह गोचर तथा भाग्य दोनों आपके पक्ष में हैं। कुछ महत्वपूर्ण लाभदायक यात्राएं संपन्न होगी। घर ,दुकान, ऑफिस आदि के मरम्मत व सुधार संबंधी योजनाएं भी बनेगी धार्मिक व आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका रुझान रहेगा।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि भाइयों के साथ किसी भी तरह संबंध खराब ना हो। आर्थिक मामलों में काफी सूझबूझ व सोच विचार से निर्णय लें। व्यर्थ की गतिविधियां में बहुत अधिक धन व्यय होने की आशंका है। बड़े बुजुर्गों का भी उचित मान-सम्मान बनाकर रखें।
व्यवसाय- आज व्यवसायिक स्थल पर किसी भी प्रकार का महत्वपूर्ण फैसले न लें। कामकाज पर ध्यान दें। पैसों के लेन-देन संबंधी काम करते वक्त सावधानी रखनी जरूरी है। क्योंकि आपके साथ कोई धोखा हो सकता है।
लव- परिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। मनोरंजन तथा आमोद प्रमोद में भी समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग बना कर रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन – पॉजिटिव- शांति के तरीके से अपने काम को अंजाम देने से काफी हद तक आपको सफलता प्राप्त होगी। बदलते परिवेश की वजह से नई नीतियां बनाई हैं, वह आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर होंगे।
नेगेटिव- बाहरी गतिविधियों पर समय व्यर्थ ना करें क्योंकि कोई भी उचित परिणाम हासिल नहीं होगा। योजनाओं को कार्य रूप देने में कुछ दिक्कत होगी। कोई दुखद समाचार भी मिल सकता है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में छोटी बात को भी गंभीरता से लें। व्यवसायिक नजरिये से दिन अच्छा है। साझेदारी संबंधी बिजनेस में पारदर्शिता रखना जरूरी है। नौकरी में लंबी दूरी की यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है।
लव- पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य का भाव रहेगा। प्रेम संबंध और अधिक मजबूत होंगे।
स्वास्थ्य- गर्मी की वजह से सिर दर्द व माइग्रेन की दिक्कत हो सकती है। काम के बीच आराम का भी ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

कर्क – पॉजिटिव- परिवार के साथ खुशी और उल्लास के साथ समय बीतेगा। कार्यकुशलता तथा काबिलियत के दम पर कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करेंगे। कहीं से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
नेगेटिव- किसी के द्वारा की गई कोई नकारात्मक बात आपको व्यथित कर सकती हैं। इसका असर आपके स्वास्थ पर भी पड़ेगा। सब कुछ ठीक होते हुए भी कहीं ना कहीं मन में बेचौनी जैसी स्थिति रहेगी। आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता रहेगी।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कोई भी काम करते वक्त अनुभवी इंसान की सलाह जरूर लें। खुद के लिए फैसले गलत हो सकते हैं। युवा वर्ग को अपनी पढ़ाई से संबंधित ही नौकरी मिलने की पूरी उम्मीद है।
लव- परिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र के मिलने से पुरानी यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार होगा। आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

सिंह – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही समस्या का समाधान महीने से राहत व सुकून महसूस होगा। तथा आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने अन्य कार्य पर भी ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। बच्चों के विवाह संबंधी कार्यों की भी योजना बनेगी।
नेगेटिव- दोपहर बाद समय कुछ प्रतिकूल है। इसलिए सावधानी बरते। अपने गुस्से व इगो पर काबू रखें। इनकी वजह से स्थिति बिगड़ सकती हैं। विद्यार्थियों को बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा।
व्यवसाय- बिजनेस में मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे हासिल होंगे। मीडिया और संपर्क सूत्रों से आपको नई योजनाएं बनाने में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों को काम की अधिकता की वजह से तनाव रहेगा।
लव- जीवनसाथी के पास को लेकर चिंता रहेगी। परंतु परिवार जनों का एक दूसरे के प्रति सहयोग घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगा।
स्वास्थ्य- मांसपेशियों में दर्द व खिंचाव की समस्या रहेगी। व्यायाम तथा मेडिटेशन में भी कुछ समय व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या – पॉजिटिव- आपका व्यवहारिक दृष्टिकोण आपको अपने कार्यों में सफलता देगा। कुछ महत्वपूर्ण लोगों के साथ मेल जोल बढ़ाने से आपको लाभदायक अनुबंध भी प्राप्त होंगे। युवा वर्ग अपनी पढ़ाई व कैरियर के प्रति गंभीरता से प्रयासरत रहेंगे।
नेगेटिव- कोर्ट केस संबंधी अगर कोई मामला चल रहा है तो उस पर बहुत अधिक सावधानी से कार्रवाई करने की आवश्यकता है। हर तरफ से खर्चों की अधिकता रहेगी, परंतु आप अपनी समझदारी से परिस्थितियों पर काबू पा लेंगे।
व्यवसाय- व्यवसायिक योजनाओं को किसी के सामने जाहिर न करें। नकारात्मक प्रवृत्ति के व्यक्ति की वजह से काम बिगड़ सकते हैं। दिक्कत होने पर अपने परिवार जनों का सहयोग लेना फायदेमंद रहेगा।
लव- आज आपका रोमांटिक मूड पार्टनर के साथ संबंधों को और अधिक मधुर बनाएगा। प्रेम संबंधी भी मर्यादित रहेंगे।
स्वास्थ्य- गैस व पेट खराब होने जैसी परेशानी रहेगी। अपना ध्यान रखना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

तुला – पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां आप के पक्ष में बनी हुई हैं। इनका सम्मान करें। लाभ के नए मार्ग भी प्रशस्त होंगे। किसी नजदीकी रिश्तेदार के यहां धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर भी प्राप्त होगा।
नेगेटिव- कभी-कभी अति आत्मविश्वास आपकी परेशानियों का कारण बनेगा। योजनाओ को कार्य रूप देने में परिश्रम की आवश्यकता है। बच्चों का उचित मार्गदर्शन करना अति आवश्यक है।
व्यवसाय- आपकी लापरवाही और लेटलतीफी के कारण जरूरी और महत्वपूर्ण काम अधूरे रह सकते हैं। मार्केटिंग तथा मीडिया से संबंधित कार्यों से दूरी बनाकर रखें। अधिकतर काम घर में रहकर ही संपन्न करें तो उचित रहेगा।
लव- जीवनसाथी का आत्मविश्वास व सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। तथा आपसी संबंधों में और भी अधिक नज़दीकिया आएंगी।
स्वास्थ्य- गले में दर्द व खांसी जुकाम रह सकता है। आयुर्वेदिक इलाज लेना ज्यादा उचित है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक – पॉजिटिव- आज परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव तथा कई अवसर भी सुलभ होंगे। यही अनुभव आगे व्यवहारिक जीवन में आपके काम आएगा। विपरीत परिस्थितियों का हल निकालने में भी सक्षम रहेंगे।
नेगेटिव- भाइयों तथा अन्य रिश्तेदारों के साथ तालमेल थोड़ा कमजोर रहेगा। अपने स्वभाव में कुछ नरमी सहजता रखना अति आवश्यक है। दूसरों को सलाह देने के बजाय अपने व्यवहार का अवलोकन करें।
व्यवसाय- व्यापार में खास मुनाफे के योग नहीं है। पिछले कुछ समय से जो बदलाव किए हैं उनका उचित परिणाम हासिल होगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों को अपने बॉस व उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलने से प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी।
लव- प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित होने में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। परंतु समय के साथ परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी।
स्वास्थ्य- अवस्थित दिनचर्या की वजह से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो सकती हैं। योगा तथा व्यायाम पर भी कुछ समय अवश्य व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

धनु – पॉजिटिव- समय सुखद अनुभव वाला है। आर्थिक स्थिति और अधिक बेहतर होगी। अपनों के बीच समय व्यतीत करने से आत्मिक खुशी मिलेगी। संतान के विदेश जाने संबंधी कार्यवाही भी शुरू हो जाएगी।
नेगेटिव- आस पड़ोस में संबंधों को उचित बना कर रखना अति आवश्यक है। विरोधी हावी होंगे, परंतु आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। कभी-कभी आप का उग्र स्वभाव आपके लिए ही परेशानी का कारण बन जाएगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक नजरिये से समय अच्छा चल रहा है। रुके काम गति पकड़ेंगे। कर्मचारियों का भी आपके प्रति पूर्ण सहयोग रहेगा। नौकरीपेशा व्यक्ति अपनी स्थानांतरण संबंधी कार्यों के लिए अधिकारियों से विचार करें।
लव- पति-पत्नी के आपसी संबंध मधुर रहेंगे। साथ ही मित्रों के साथ कोई पारिवारिक गेट टुगेदर भी हो सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा किसी भी प्रकार की चिंता ना करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

मकर – पॉजिटिव- आज कोई महत्वपूर्ण सूचना या शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। मानसिक रूप से बहुत अधिक सुकून का अनुभव करेंगे। समझदारी से किया गया धन का विनिमय आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
नेगेटिव- अति व्यस्तता की वजह से घर परिवार की जिम्मेदारियों में ध्यान नहीं दे पाएंगे। विद्यार्थी गढ़ अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें क्योंकि इसकी वजह से शिक्षा में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है।
व्यवसाय- कार्य की प्रगति संतोषजनक रहेगी। बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। नकारात्मक लोगों से दूरी रखें। क्योंकि जलन की भावना से कुछ लोग आपका अहित कर सकते हैं।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में कुछ तकरार रहेगी ,इसका असर परिवार पर भी पड़ेगा। इसलिए आवश्यक है कि कुछ समय परिवार के साथ मनोरंजन आदि में भी व्यतीत करें।
स्वास्थ्य- अत्यधिक काम की वजह से पैरों में सूजन व दर्द रह सकता है। बेहतर होगा कि समय-समय पर आराम भी लेते रहे।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से की गई कड़ी मेहनत के उचित परिणाम अब हासिल होने वाले हैं। रुकावट व बाधाओं के बावजूद आप सभी महत्वपूर्ण काम निपटाने में सक्षम रहेंगे। भाइयों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी तथा कुछ बीती हुई नकारात्मक गलतफहमियां भी दूर होंगी।
नेगेटिव- कोर्ट केस व राजकीय मामले उलझ सकते हैं। बेहतर होगा कि आज इन्हें स्थगित रखें। अपने बजट को अपनी आवश्यकता के अनुसार सीमित और संतुलित रखना अति आवश्यक है संतान की गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखें।
व्यवसाय- बिजनेस में कर्मचारियों के बीच झगड़ा या विवाद चल रहा था, वो सुलझ सकता है। कारखाने और फैक्ट्री से जुड़े बिजनेस तरक्की देने वाले रहेंगे। आमदनी के नए सोर्स भी बनेंगे।
लव- बच्चों की समस्याओं को लेकर जीवन साथी के साथ कुछ नोकझोंक रह सकती हैं। अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय परिवार के लिए भी निकालना आवश्यक है।
स्वास्थ्य- नजला जुकाम जैसी परेशानी रहेगी। वर्तमान वातावरण से अपना बचाव अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक– 3

मीन – पॉजिटिव- समय मान प्रतिष्ठा वर्धक है। आसपास के लोगों के साथ कुछ समय अवश्य व्यतीत करें , इससे आप अपने आपको हल्का व तनाव मुक्त महसूस करेंगे। दैनिक कार्यों के साथ-साथ अन्य कार्य को भी बड़ी सहजता से पूरा कर पाएंगे।
नेगेटिव- घर के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में परेशानी की वजह से मन व्यथित रहेगा। क्रोध व गुस्से की अपेक्षा धैर्य और संयम से परिस्थितियों को संभालना आवश्यक है। बच्चों को भी ज्यादा लापरवाही ना करने दें।
व्यवसाय- बिल्डर और प्रॉपर्टी संबंधित बिजनेस मुनाफा कमाएंगे। लेकिन अपनी महत्वपूर्ण फाइलें और दस्तावेज संभाल कर रखें। उनके खोने या चोरी होने की आशंका है। युवा वर्ग भी अपने कैरियर के प्रति गंभीर रहे।
लव- वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम संबंध किसी गलतफहमी की वजह से टूट भी सकते हैं।
स्वास्थ्य- आत्मविश्वास में कमी तथा शारीरिक कमजोरी महसूस करेंगे। मेडिटेशन करें तथा प्रकृति के साथ भी कुछ समय व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26