स्क्रैप की बोली लगाने आए लोगों को पीटा ऊंची बोली लगाने से किया था मना - Khulasa Online स्क्रैप की बोली लगाने आए लोगों को पीटा ऊंची बोली लगाने से किया था मना - Khulasa Online

स्क्रैप की बोली लगाने आए लोगों को पीटा ऊंची बोली लगाने से किया था मना

श्रीगंगानगर। स्क्रैप की बोली लगाने आए कुछ लोगों ने ऊंची बोली नहीं लगाने का दबाव बनाया। हंगामा कर दूसरे बोलीदाता की पिटाई कर दी। कुर्सी को उठाकर मार दिया। श्रीगंगानगर नगर परिषद कमिश्नर सचिन यादव ने एक बोलीदाता के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। नगर परिषद ने को बेकार पड़े कबाड़ की बोली के लिए बोलीदाताओं को परिषद कैंपस में बुलाया गया था। निर्धारित समय पर बोलीदाता आ गए। बोली समय पर शुरू हुई और नगर परिषद के अधिकारियों ने शुरुआती आइटमों की बोली शुरू करवाई। मगर शुरू में ही हंगामा हो गया। तीसरे आइटम की नीलामी शुरू होते ही एक कॉलोनी में रहने वाले रामबीर ने बोलीदाता संजीव कुमार और राजू सचदेवा को ऊंची बोली देने से रोका। एक दो बार रोकने के बाद भी जब बोलीदाता नहीं माना तो रामबीर ने उसे थप्पड़-मुक्कों से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान रामबीर के अन्य साथी भी झगड़े में शामिल हो गए। रामबीर के साथ आए लोगों ने दोनों बोलीदाताओं की पिटाई शुरू कर दी। इनमें से एक ने तो पास पड़ी कुर्सी ही उछाल दी।
राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज
नगर परिषद कमिश्नर सचिन यादव ने रामबीर और उसके आठ दस साथियों के खिलाफ राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में यादव ने कहा कि रामबीर और उसके आठ दस साथियों ने बोलीदाताओं संजीव कुमार और राजू सचदेवा पर ऊंची बोली नहीं देने के लिए दबाव बनाया। उसकी बात नहीं मानने पर रामबीर ने दोनों बोलीदाताओं पर हमला कर दिया और राजकार्य में बाधा पहुंचाई।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26