सरह नथानियां गोचर में जुट रहे हैं लोग,भाटी के निर्देशन में चारदीवारी का कार्य जारी

सरह नथानियां गोचर में जुट रहे हैं लोग,भाटी के निर्देशन में चारदीवारी का कार्य जारी

खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर कल्ला पैट्रोल पम्प के पीछे गेमना पीर रोड़ पर गोचर की चारदीवारी का कार्य पूर्व सिंचाई मन्त्री देवीसिंह भाटी के निर्देशन में चल रहा है। सोशल एक्टिविस्ट डूंगरसिंह तेहनदेसर ने बताया कि गायों की गोचर बचाने की इस मुहिम से अब आम लोग जुट रहे हैं लोगों की भावना है कि गोचर का संरक्षण कर हर हाल में चारदीवारी का निर्माण कार्य किया जाना चाहिए, भाटी के यहां दर्जनों दानदाता एवं कारसेवक जुट रहे हैं। गौरतलब है कि भाटी अक्सर अपनी कार्यशैली और जनसहयोग से चलाए जाने वाले अभियानों में पूरे मनोयोग से जुटते है और उसे सिरे चढ़ाते हैं।इस दौरान पूर्व मंत्री भाटी की अगुवाई में बिरजरत्न किराड़ू , राजेन्द्र सिंह किल्चु , ,बलबीर सिंह राठौड़ ,मोहन सिंह नाल , देवराज सिंह , दलीप सिंह नाल , चतर सिंह सोढा ,दारा महाराज, डूंगरसि ंह तेहनदेसर,जेठू सिंह किल्चु , समुन्द्रसिंह गोगडिय़ाला, भंवरसिंह कल्याणसर, रामकिशन जी आचार्य, पूर्व सांसद स्वर्गीय महेंद्रसिंह भाटी के पुत्र युवा नेता अंशुमान सिंह भाटी, पूर्व सरपंच विनोद गौड़, गोपाल दरबारी, दिनेश ओझा सहित कई लोग सक्रिय भूमिका निभा रहे है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |