पीबीएम फिर हुआ शर्मसार: नर्सिग कर्मचारी पर लड़की के साथ छेड़छाड करने का आरोप

पीबीएम फिर हुआ शर्मसार: नर्सिग कर्मचारी पर लड़की के साथ छेड़छाड करने का आरोप

बीकानेर। प्रिंस विजय सिंह मेमोरियल अस्पताल (पीबीएम) में आज शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल तेजी से हो रहा है। इस वीडियो में एक नर्सिंग कर्मचारी पर आरोप लगाया गया है की अस्पताल परिसर में एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की और नर्सिंग कर्मी खुद को बचने के लिए वहां के एक कमरे में अपने आप को बंद कर लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इससे पूर्व उपस्तिथ भीड़ ने उसकी धुनाई कर दी थी। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुँच उक्त कर्मचारी को अपने साथ ले गई है।
बीकानेर की सबसे बड़ी ये अस्पताल कई कारणों से सुर्खियों में है। लगता नहीं की इस अस्पताल के कारनामो पर कोई रोक लगा सकेगा। हाल ही चार पांच दिन में शर्मसार करने वाली ये तीसरी घटना है। डेंगू वार्ड में डॉक्टरों की लापरवाही से रोगी पीडि़त होने का मामला हो या प्रसूति विभाग में बच्चे बदले जाने का मामला हो पर अस्पताल प्रशासन की सख्ती कहीं नजर नहीं आ रही। अस्पताल की व्यवस्थाओ को लेकर जिले के मुखिया ने मेहता ने एक अधिकारी को डॉक्टरों की लापरवाही पर हुवे बवाल की जानकारी के लिए भेजा था परन्तु आज भी इन मामलो के नतीजा न निकल कर ठंडे बस्ते में ही डाल दिया गया है। समय रहते जिला प्रशासन व पीबीएम प्रशासन मामलो को लेकर किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा तो इसका खामियाजा जनता को हर रोज भुगतना पड़ेगा।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |