परनामी बोले- वसुंधरा के नेतृत्व में लड़ेंगे अगला चुनाव, हलचल तेज

परनामी बोले- वसुंधरा के नेतृत्व में लड़ेंगे अगला चुनाव, हलचल तेज

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। अगले ही पल पार्टी के जिम्मेदार सिपाही की तरह उन्होंने बात को संभाला और बोले- पार्टी का संसदीय बोर्ड सीएम तय करेगा। बांसवाड़ा यात्रा शुक्रवार को तब चर्चा में आ गई, जब वह मां त्रिपुरा सुंदरी के दर्शनों पर जाने से पहले वसुंधरा खेमे के मजबूत सिपहसलारों से स्पेशल मुलाकात करने पहुंचे। परनामी के बांसवाड़ा आने की सूचना पर वसुंधरा गुट में हलचल तेज हो गई। पूर्व राज्यमंत्री भवानी जोशी के घर पहुंचे परनामी ने मीडिया के सवालों का जवाब बेबाकी से दिया।

वसुंधरा राजे के नाम के साथ उनके चेहरे के अंदाज भीतरी विचारों को स्पष्ट करते दिखाई दिए। प्रदेश में हाल ही में हुए विधानसभा उप चुनाव में स्टार प्रचारक के तौर पर वसुंधरा राजे को पार्टी से दूर रखने और इसमें मिली चुनावी हार के बारे में परनामी बोले, यह पार्टी स्तर का विषय है। इस बारे में समीक्षा चल रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी को खड़ा करने में सिंधिया परिवार का बड़ा योगदान है। पार्टी वसुंधरा को चुनाव से दूर रखेगी। ऐसा सोचना भी गलत है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |