Gold Silver

बीकानेर: चेन स्नैचिंग के मुख्य आरोपी की करवाई परेड, इस जगह वृद्धा की छीनी थी चेन

बीकानेर: चेन स्नैचिंग के मुख्य आरोपी की करवाई परेड, इस जगह वृद्धा की छीनी थी चेन

बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में वृद्ध महिला से हुई चैन स्नैचिंग की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गंगाशहर मुख्य बाजार में पैदल परेड कराते हुए वृद्ध महिला के घर तक ले जाया गया। थानाधिकारी समरवीर सिंह ने जानकारी दी कि 14 नवंबर को गांधी चौक क्षेत्र में एक वृद्ध महिला अपने घर के बाहर बैठी थी, तभी बाइक सवार दो युवक उनकी सोने की चैन छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण कर मुख्य आरोपी भूपेंद्र उर्फ अन्नू को चिन्हित किया। पुलिस ने इस मामले मे चौपडा बाडी निवासी भूपेंद्र को गिरफ्तार कर उसे थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार मे घुमाते हुए वृद्धा के घर तक लेकर गई। वृद्ध महिला उसके परिजनो ने आरोपी को देखते ही पहचान लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Join Whatsapp 26