देर रात फायरिंग से इलाके में दशहत, गोली लगने से एक घायल - Khulasa Online देर रात फायरिंग से इलाके में दशहत, गोली लगने से एक घायल - Khulasa Online

देर रात फायरिंग से इलाके में दशहत, गोली लगने से एक घायल

नोहर। नोहर क्षेत्र के गांव बाच्छुसर में गोली चलने से सनसनी फैल गई। जिसमें गोली लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिये स्थानीय राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया हैं। मामला खुईयां थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ हैं। पारिवारिक विवाद को लेकर चल रही पंचायती खूनी संघर्ष में बदल गई। खुईयां थाना प्रभारी विजेन्द्र शर्मा ने बताया कि इस मामले को लेकर दोनों ओर से परस्पर मुकदमें दर्ज किए गए हैं।
गोली लगने से घायल हुए भीमराज पुत्र आदराम जाट (40) निवासी भगवानसर का राजकीय चिकित्सालय में उपचार जारी हैं। जिसकी हालत खतरे से बाहर हैं। जानकारी के अनुसार बाच्छुसर गांव निवासी चेतराम जाट के पारिवारिक विवाद को लेकर एक-दो दिन से पंचायती चल रही थी। चेतराम पर दहेज प्रताडऩा को लेकर मुकदमा भी दर्ज हो चुका हैं। दूसरी ओर से चेतराम द्वारा भी उस पर ईंट से हमला करने का आरोप लगाते हुए खुईया थाने में मुकदमा दर्ज कराया जा चुका हैं। चेतराम के सिर में चोटे आई हैं।
मुकदमा दर्ज कराने और पंचायती के बाद रामकुमार घिंटाला, बुधराम, दलीप और मनोज कुमार, चेतराम के घर पहुंचे और पहुंचते ही फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार बाच्छुसर गांव के निवासी हैं। फायरिंग में पंचायती में आए चेतराम के रिश्तेदार भीमराज के गोली लगी और वह घायल हो गया। जिसे नोहर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि गोली चलाने के मामले में तीन जनों को हिरासत में लिया जा चुका हैं। उन्होंने बताया कि दर्ज हुए मुकदमों पुलिस निरंतर जांच कर रही हैं। गांव में गोली चलने से हडक़ंप मच गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26