पांचू पंस:मूली-मैना की प्रधानी पर फंसा है पेच,भाजपा से एक की दावेदारी - Khulasa Online पांचू पंस:मूली-मैना की प्रधानी पर फंसा है पेच,भाजपा से एक की दावेदारी - Khulasa Online

पांचू पंस:मूली-मैना की प्रधानी पर फंसा है पेच,भाजपा से एक की दावेदारी

खुलासा न्यूज,बीकानेर। जिले की पांचू पंचायत समिति के पन्द्रह वार्डों के परिणामों ने कांग्रेस-भाजपा के खेमों में हलचलें पैदा कर रखी है। दोनों ही दलों ने अपने अपने प्रधान बनाने के लिये घोड़े दौड़ाने शुरू कर दिए है। लेकिन यहां प्रधान की चांबी निर्दलीय के हाथ है। बताया जा रहा है कि अपनी पुराने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी को सबब सिखाने के लिये उसने दोनों ही दलों के सामने एक शर्ते रख दी है। जिससे दोनों ही दल सकते में है। राजनीतिक जानकार बताते है कि निर्दलीय को मनाने के लिये भाजपा विधायक बिहारी लाल विश्नोई और कांग्रेस के रामेश्वर डूडी लगे हुए है। जानकारी मिली है कि जहां भाजपा की ओर से वार्ड 4 से विजयी हुई शिव देवी प्रधान के लिये संभावित प्रत्याशी हो सकती है। वहीं कांग्रेस की ओर से वार्ड पांच से जीती मूली देवी और वार्ड 11 से विजयी मैना देवी को प्रधान पद के लिये दावेदार बनाया जा सकता है। ऐसे में एक बार फिर पांचू में प्रधान बनाने में रामेश्वर डूडी किंग मेकर की भूमिका निभा सकते है। आपको बता दे कि पांचू से कांग्रेस व भाजपा के 7-7 जने जीते है और एक निर्दलीय जीता है। ऐसे में प्रधान बनाने के लिये आठ मतों का होना आवश्यक होगा। अगर दोनों ही दल सही उम्मीदवार को नहीं उतार पाई तो यहां भी क्रॉस वोट होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26