पलाना भाजपा मंडल प्रतिनिधिमंडल दिल्ली पहुंचा, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से की मुलाकात

पलाना भाजपा मंडल प्रतिनिधिमंडल दिल्ली पहुंचा, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से की मुलाकात

पलाना भाजपा मंडल प्रतिनिधिमंडल दिल्ली पहुंचा, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से की मुलाकात

खुलासा न्यूज़। भाजपा पलाना मंडल अध्यक्ष रामरतन सियाग के नेतृत्व में पलाना भाजपा मंडल के 24 पदाधिकारी, कार्यकर्ता व सरपंचों का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से मिलने शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री को गुलदस्ता भेंट कर बीकानेर से दिल्ली वंदे भारत ट्रेन की स्वीकृति दिलाने एवं रामरतन सियाग को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान मंत्री मेघवाल ने प्रतिनिधियों को लोकसभा की कार्यवाही से अवगत करवाया और प्रधानमंत्री संग्रहालय सहित संसद भवन के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण कराया।

लोकसभा की दर्शक दीर्घा में बैठकर कार्यवाही देखने का अनुभव कार्यकर्ताओं के लिए यादगार रहा। मंडल अध्यक्ष रामरतन सियाग ने इसे अपने जीवन का सबसे बेहतरीन दिन बताते हुए कहा कि इस अवसर को अविस्मरणीय बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री के प्रति हृदय से आभार है। लोकसभा भ्रमण के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ से भी मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल में स्वरूपदेसर सरपंच उदाराम मेघवाल, लालमदेसर सरपंच रामलाल मेघवाल, जिला मंडल प्रवक्ता अर्जुन कड़वासरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सहीराम सियाग, रामकिशन सियाग सहित 30 कार्यकर्ता शामिल रहे

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |