Gold Silver

महाजन क्षेत्र में पाक की नापाक नजर,पाक महिला ने रेलवे कर्मचारी को पत्रकार बनकर फंसाया, मांगी सवेदनशील जानकारी,

महाजन क्षेत्र में पाक की नापाक नजर,पाक महिला ने रेलवे कर्मचारी को पत्रकार बनकर फंसाया, मांगी सवेदनशील जानकारी,
महेश देरासरी
महाजन। फील्ड फायरिंगआसपास रहने वाले लोगों पर पड़ोसी देश पाकिस्तान की ना’पाक’ नजर है ।पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी की ओर से इन्हें टारगेट कर खूबसूरत चेहरों के जरिए हनीट्रैप में फंसाया जा रहा है। जो लोग उनके जाल में फंस जाते हैं, उनके जरिए वे सामरिक महत्व की सूचनाएं जुटा रही है।इसके अलावा बड़ी संख्या में उन लोगों को ऐसे वाट्सएप ग्रुप में जोडक़र जिनका संचालन पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ढ्ढस्ढ्ढ से जुड़ी महिला हैंडलर्स करती हैं। इस तरकीब से बॉर्डर इलाके में रह रहे लोगों से चाहे-अनचाहे ही खुफिया जानकारी जुटाई जा रही है। हाल ही में सीआईडी ने एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार करने के बाद जब गहराई से पड़ताल की तो यह चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।महिला एजेंट द्वारा पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ढ्ढस्ढ्ढ को गोपनीय जानकारियां साझा करने वाले रेलवे कर्मचारी भवानीसिंह को बीते दिनों गिरफ्तार किया गया है। कर्मचारी ढ्ढस्ढ्ढ की एक महिला एजेंट्स के संपर्क में था। पाक महिला एजेंट मुंबई की नीमी बनकर जाल में फंसाकर गुप्त सूचनाएं मंगवाने लगी। वहीं आईएसआई द्वारा भवानी सिंह को रुपये भी दिए जाने लगे। सुरक्षा एजेंसियां भवानीसिंह के मोबाइल व खातों की जांच पड़ताल कर रही है। पाक जासुस भवानीसिंह को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया।
महाजन रेंज में होता है दूसरे देशों के साथ सयुंक्त अभ्यास-
सामरिक दृष्टि से महाजन महत्त्वपूर्ण क्षेत्र है। महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में दूसरे देशों के सयुंक्त अभ्यास किया जाता हैं । वहीं पूरे वर्ष क्षेत्र में सेना का जमावड़ा रहता है। रेंज में कई देशों की सेना अभ्यास कर चुकी है। जिसके चलते आर्मी इंटेलिजेंस सहित सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो जाती है।
डेढ़ वर्ष से था पाक महिला से संपर्क-
रेलवे कर्मचारी भवानीसिंह का पाक महिला एजेंट के साथ डेढ़ साल से सम्पर्क था। महिला मुंबई की नीमी बताकर मोबाइल पर बात करती थी।
आरोपी महिला के हुस्न के जाल में फंसकर देश की गुप्त व सवेदनशील जानकारियां पाक को भेजने लगा। आईएसआई के एजेंट द्वारा रुपये भेजने की जानकारी भी मिली है।
पत्रकार बनकर मांगी गुप्त जानकारी-
पाक महिला ने रेलवे कर्मचारी को पत्रकार बताता। पाक एजेंट नीमी ने कहा कि आर्मी में काफी रुचि रखती है। जिससे रेलवे स्टेशन पर आने वाली आर्मी व सैन्य उपकरणों की जानकारी हासिल करने लगी। वही कर्मचारी आर्मी सहित अन्य जानकारियां भी भेजने लगा। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां अन्य जानकारियां जुटाने में लगी हुई है।
गत फरवरी में रेंज से पकड़ा गया पाक जासुस-
27 फरवरी 24 में सुरक्षा एजेंसियां ने फील्ड फायरिंग रेंज से कैंटीन संचालक को गिरफ्तार किया था। लखासर निवासी विक्रमसिंह महाजन रेंज में केंटीन चलाता था। विक्रमसिंह भी महिला के हुस्न के जाल में फंसकर गुप्त जानकारी पाक के आईएसआई को भेजी थी । जिससे केंटीन संचालक सुरक्षा एजेंसियों की रडार था। फरवरी में विक्रमसिंह को केंटीन से दबोच लिया था।

Join Whatsapp 26