
पांच साल की बच्ची की दर्दनाक मौत, मंदिर में धोक लगाने गई थी, अचानक छत उसी पर गिर गई






खुलासा न्यूज, बीकानेर। बीकानेर के लूणकरनसर में एक मकान की छत गिरने से पांच वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। लूणकरनसर के सहनीवाला में हुई ये घटना शुक्रवार दोपहर की है। पुलिस मौके पर पहुंच गई और बच्ची का शव अस्पताल पहुंचाया गया है। लूणकरणसर के सहनीवाला में शुक्रवार सुबह 11 बजे के बाद पांच साल की नंदिनी घर में बने मंदिर में धोक लगाने गई थी। तभी अचानक मंदिर की छत गिर गई। नंदिनी के चोट भी आई और वो छत के नीचे दबी रही। काफी देर तक दबे रहने व बाहर नहीं निकलने के कारण भी उसका दम घुट गया। जब तक उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसने दम तोड़ दिया था। नंदिनी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब उसका पोस्टमार्टम किया जा रहा है।


