![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/03/WhatsApp-Image-2023-01-18-at-9.41.56-PM-2-194.jpeg)
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/02/drgifad.gif)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-04-at-12.06.31-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-12-at-12.05.55-AM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2022/08/d186fc64-d41f-4ece-8c59-2b3589462913.jpg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-2.50.27-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-3.45.05-PM.jpeg)
खुलासा न्यूज। चूरू के सदर थाना क्षेत्र के एनएच 52 पर गुरुवार देर रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने घायल युवक को गंभीर हालत में एंबुलेंस से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने बताया कि ढाढऱ निवासी विजय कुमार (28) गुरुवार देर रात बाइक पर गांव से चूरू आ रहा था। एनएच 52 पर स्थित पेट्रोल पम्प के पास वह ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे विजय कुमार के सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक युवक 2 भाइयों में बड़ा था। इसके पिता भारतीय सेना में हैं। उनके पहुंचने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-2.36.48-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20240415-WA0026.jpg)
![](http://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2021/04/whatsapp-icon.png)