
समिति का गठन : यूआईटी के पूर्व चैयरमेन मकसूद और शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत सहित तीन प्रधान को बनाया सदस्य






खुलासा न्यूज, बीकानेर। राज्य सरकार के आयोजना विभाग ने बीस सूत्री कार्यक्रम के आयोजन व क्रियान्वयन के लिए समिति का गठन कर दिया है, जिसमें कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं को “एडजस्ट” करने का प्रयास किया गया है। हालांकि इसके बाद भी बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता अपना नाम नहीं होने से नाराज नजर आ रहे हैं। आयोजना (बीस सूत्री कार्यक्रम) विभाग द्वारा बीस सूत्री कार्यक्रम के आयोजन, क्रियान्वयन एवं समन्वय के लिए बीकानेर जिला प्रभारी मंत्री लालचंद कटारिया की अध्यक्षता में जिला स्तर पर प्रथम स्तरीय समिति का गठन किया गया हैं। बीकानेर पंचायत समिति प्रधान लालचंद आसोपा, पांचू प्रधान मैना देवी मेघवाल, कोलायत प्रधान पुष्पा देवी सेठिया, शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, नगर विकास न्यास के पूर्व चैयरमेन हाजी मकसूद अहमद, सत्तु खां, सन्तोष प्रजापत, बाबुलाल जल, फिरोज अहमद भाटी, मगनलाल पाणेचा, सीताराम कच्छावा, गणपतराम खीचड, रामसिंह चरकडा, नारायण सिंह चारण, , पूर्व विधायक श्रीडूंगरगढ मंगलाराम गोदारा, पूर्व मंत्री विरेन्द्र बेनीवाल, माशुक अली, जयकिशन गहलोत, विमल भाटी, मोहम्मद शरीफ, बिसनाराम सियाग, हजारीमल देवड़ा, जिला प्रमुख, अध्यक्ष एवं प्रशासक नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद, सम्बन्धित विभागों के प्रभारी अधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद को राज्य सरकार के अग्रिम आदेशों तक सदस्य बनाया गया है। इस समिति का सदस्य सचिव जिला कलक्टर एवं संयोजक मुख्य आयोजना अधिकारी को बनाया गया है।


