बीकानेर में ओरेंज अलर्ट जारी, अब आगे क्या? - Khulasa Online बीकानेर में ओरेंज अलर्ट जारी, अब आगे क्या? - Khulasa Online

बीकानेर में ओरेंज अलर्ट जारी, अब आगे क्या?

खुलासा न्यूज, बीकानेर। आज सबसे ज्यादा तापमान जोधपुर के फलौदी में 43 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां आज दिन में गर्म हवाएं चली। इसके अलावा चूरू, बीकानेर, जैसलमेर, गंगानगर, धौलपुर, नागौर, कोटा, करौली में दिन का तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। इससे दो दिन पहले तक इन शहरों में दिन का पारा 40 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया था।

अब आगे क्या?

जयपुर मौसम केन्द्र से जारी फोरकास्ट के मुताबिक कल राज्य में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। 18-19 अप्रैल को वेर्स्टन राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर, गंगानगर, चूरू बेल्ट में 30 किलोमीटर स्पीड से गर्म हवाएं चलेगी। पारा यहां 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जा सकता है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26