अफीम का सप्लायर गिरफ्तार: शराब सेल्समैन करता था अफीम की सप्लाई

अफीम का सप्लायर गिरफ्तार: शराब सेल्समैन करता था अफीम की सप्लाई

श्रीगंगानगर। काेतवाली पुलिस द्वारा अफीम तस्करी के आराेप में पकड़ा गया आराेपी सिरसा व हाल राणाप्रताप काॅलाेनी निवासी आराेपी से लेकर आता था। जांच कर रही पुरानी आबादी पुलिस ने इसे भी गिरफ्तार कर लिया है। आराेपी काे बुधवार काे अदालत में पेशकर दाे दिन के रिमांड पर लिया है। जांच अधिकारी एसएचओ रणजीतसिंह ने बताया कि आराेपी मनीराम पुत्र रामकुमार काे अफीम सप्लाई के आराेप में गिरफ्तार किया गया है। आराेपी ने भूप काॅलाेनी निवासी राजसिंह काे उक्त 900 ग्राम मादक तरल पदार्थ अफीम बेचने काे दी थी। आराेपी काे पूछताछ के लिए अदालत से रिमांड पर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आराेपी नाेखा से उक्त मादक पदार्थ काे लेकर यहां आता था।

हालांकि आराेपी यहां शराब ठेके पर सेल्समैन की नाैकरी करता है और करीब 15 वर्षाें से यहीं रह रहा है। वह इससे पहले भी अफीम तस्करी के मामले में 2009-10 में अदालत द्वारा दाेषी ठहराया जा चुका है। सजा काटने के बाद करीब पांच वर्षाें से वह वापस इसी नेटवर्क काे ऑपरेट कर रहा है। आराेपी राजसिंह और मनीराम ने प्रेम विवाह किया हुआ है और दाेनाें की पत्नियां सगी बहनें हैं। इसलिए दाेनाें मिलकर जिले में मादक पदार्थाें की तस्करी का नेटवर्क चलाते हैं। इस संबंध में आराेपी से अधिक जानकारी हासिल कर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 91800 रेट , 22 कैरट 96800 चांदी 120700 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 91800 रेट , 22 कैरट 96800 चांदी 120700 |