रूस-यूक्रेन युद्ध का एक साल: जानिए जानमाल का कितना नुकसान - Khulasa Online रूस-यूक्रेन युद्ध का एक साल: जानिए जानमाल का कितना नुकसान - Khulasa Online

रूस-यूक्रेन युद्ध का एक साल: जानिए जानमाल का कितना नुकसान

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन युद्ध को पूरा एक साल हो गया है। दोनों देशों के बीच 24 फरवरी 2022 को शुरू हुई इस भीषण जंग ने यूक्रेन को खंडहर में तब्दील कर दिया है। इस युद्ध की वजह से हजारों सुहागनों ने अपने सुहाग खो दिए। इस एक साल में जंग किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। न कोई जीता है और न कोई हारा है। रूस और यूक्रेन युद्ध को पूरा एक साल हो गया है। आज यानी 24 फरवरी 2022 को दोनों देशों के बीच भीषण जंग शुरू हुआ था। बीते एक साल में दोनों देशों को काफी नुकसान हुआ है, लेकिन यूक्रेन को बहुत ज्यादा जान और माल सहित काफी नुकसान हुआ है। इस युद्ध की वजह से हजारों सुहागनों ने अपने सुहाग खो दिए। लाखों माताओं की गोद सूनी हो गई, तो वहीं न जाने कितने सैनिकों ने कर्तव्य की राह पर अपने प्राणों की आहुती दे दी। आज के दिन सुबह सुबह न्यूज चैनलों पर ब्रेकिंग चलने लगी कि रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है। इसके बाद चर्चा होने लगी की 24 से 48 घंटों व्लादिमीर पुतिन की सेना यूक्रेन पर कब्जा कर लेगी। लेकिन बीते एक साल से यूक्रेन की सेना पुतिन से लोहा ले रही है।
एक साल में ना कोई जीता और ना कोई हारा
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के युद्ध के ऐलान के बाद रूस की सेना के दो लाख सैनिक यूक्रेन में घुस गए और कुछ ही घंटों बाद यूक्रेन की राजधानी कीव तक रूस के बम पहुंच गए थे। इसके बाद दुनियाभर के कई एक्सपट्र्स ने दावा किया कि रूस चंद दिनों में यूक्रेन पर कब्जा कर लेगा। बीते एक साल में ना तो कोई जीता है और ना कोई हारा। शहर के शहर खंडहर में तब्दील हो गए। हजारों लोग मारे जा चुके हैं। जो बच गए हैं, वो शरणार्थी बनकर जिंदगी काट रहे हैं। रूस अभी तक पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है। वहीं यूक्रेन भी सीना तानकर खड़ा। दोनों की इस जंग में दुनिया की अर्थव्यवस्था पर भी काफी गहरा असर पड़ा है।
अब तक इतने सैनिकों ने गंवाई जान
रूस और युक्रेन की इस जंग में रूस के 1.80 लाख और यूक्रेन के 1 लाख सैनिक की मौत हुई या घायल हुए है। यूक्रेन ने 23 फरवरी 2023 तक रूस के 1,45,850 सैनिकों के मारे जाने का दावा किया है। हालांकि, यूक्रेन ने अभी तक अपने सैनिकों की मौत की संख्या नहीं बताई है। रूस ने पिछले साल सितंबर में सैन्य मौतों का आधिकारिक आंकड़ा दिया था। उस समय रूस ने बताया था कि करीब 6 हजार सैनिकों की मौत हुई है। वहीं रूस की न्यूज वेबसाइट मॉस्को टाइम्स ने बताया है कि 17 फरवरी 2023 तक रूस के 14,709 सैनिक मारे जा चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त के ऑफिस की ओर से जारी एक आंकड़े के मुताबिक बीते एक साल में 71 हजार से अधिक नागरिकों की मौतों की पुष्टि की गई है।
यूक्रेन में 8,006 आम नागरिकों की मौत, 13 हजार से ज्यादा घायल
दोनों देश की जंग की वजह से आम आदमी को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। संयुक्त राष्ट्र ने 21 फरवरी को इस जंग में आम नागरिकों को हुए नुकसान का आंकड़ा साझा किया था। यूएस के के अनुसार बीते एक साल में यूक्रेन में 8,006 आम नागरिकों का अपनी जान गंवानी पड़ी। वहीं इस जंग में 13 हजार से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। इस युद्ध 487 बच्चों की भी मौत हो चुकी है और 954 बुरी तरह घायल हो चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों में 60 फीसदी पुरुष और 40 फीसदी महिलाएं हैं।
रूस ने किया था खेरसॉन पर कब्जा
बीते साल मार्च में रूसी सेना ने जबरदस्त बमबारी करते हुए खेरसॉन को कब्जे में कर लिया था। रूसी सेना द्वारा कब्जा किया जाने वाला यह पहला क्षेत्र बन गया। इस क्षेत्र में मर्चेंट शिप, टैंकर, कंटेनर शिप, आइसब्रेकर, आर्किट सप्लाई शिप बनाई जाती हैं। इसके बाद मई में मारियुपोल पर नियंत्रण पाने के लिए रूसी सेना ने अभियान शुरू किया। भारी बमबारी की वजह से मारियुपोल में कई नागरिकों की मौत हो गई।
अक्टूबर में कर्च रोड और रेल ब्रिज को उड़ाया
यूक्रेन ने कर्च रोड और रेल ब्रिज को उड़ाकर रूस को मुंह तोड़ जवाब दिया। अक्टूबर के पहले हफ्ते में रूस को क्रीमिया प्रायद्वीप से जोडऩे वाले 19 किलोमीटर लंबे कर्च रोड और रेल ब्रिज को उड़ा दिया गया था। इस हादसे में क्रीमिया की ओर जा रही ट्रेन के सात ईंधन टैंकों में आग लग गई थी।
यूक्रेन पर कब्जा क्यों नहीं कर पा रहा रूस
बीते एक साल से चले रहे युद्ध के बाद भी रूस अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सका। रूस का लक्ष्य यूक्रेन पर पूर्ण रूप से कब्जा करना था। यूक्रेन पर हमले की शुरूआत करते वक्त ही पुतिन ने साफ शब्दों में कहा था कि उनका लक्ष्य यूक्रेन पर कब्जा करना नहीं है। रूस, यूक्रेन से नाजीवादी ताकतों को उखाड़ फेकेंगा और खुद की रक्षा करेगा। रूस का लक्ष्य डोनबास क्षेत्र से यूक्रेनी सेना को खदेडऩा और यूक्रेन में सत्ता परिवर्तन करना है। लेकिन, पश्चिमी देशों के हस्तक्षेप ने पुतिन के सपनों पर पानी फेर दिया। रूस के खिलाफ यूक्रेन की मदद के लिए पश्चिमी देश आगे आए। अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, स्वीडन, लिथुआनिया, लातविया और नॉर्वे ने यूक्रेन को भारी मात्रा में हथियार दिए हैं।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26