
राजनाथ और वसुंधरा के बीच हुई वन-टू-वन बातचीत,कयास तेज





खुलासा न्यूज,बीकानेर।
राजस्थान को आज नए मुख्यमंत्री का नाम मिल जाएगा। भाजपा विधायक दल की बैठक आज शाम 4 बजे प्रदेश मुख्यालय में होगी। इस बैठक में नए सीएम के नाम का ऐलान होगा। राजस्थान के लिए पर्यवेक्षक बनाए गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े जयपुर पहुंच गए हैं। राजनाथ सिंह नए मुख्यमंत्री का नाम लेकर आए हैं। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उनका स्वागत किया। राजनाथ समेत भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता फिलहाल होटल पहुंच गए हैं। बैठक से पहले होटल में राजनाथ सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बीच वन-टु-वन बातचीत भी हुई है। सूत्रों के मुताबिक दोनों के बीच दस मिनट तक बातचीत चली। जिसके बाद अलग-अलग तरह की कयासबाजी तेज हो गयी है।


✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |