सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, दो जनों की स्थिति नाजुक - Khulasa Online सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, दो जनों की स्थिति नाजुक - Khulasa Online

सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, दो जनों की स्थिति नाजुक

बीकानेर. जिले के नोखा थानान्तर्गत एक कार सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। नोखा के भामटसर के पास देर रात कार ने एक व्यक्ति मारी को टक्कर मार दी। हादसे मे एक की मौत मौत हो गई। जिसके बाद घायलों को पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार तीन व्यक्ति देशनोक की तरफ जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही कार ने उन्हे टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक सवार नोखा निवासी दीपक वाल्मीकि की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य मोहित और आदूराम घायल हो गए। घायल अवस्था मे दोनों को बीकानेर पीबीएम अस्पताल भर्ती करवाया गया। जानाकारी के मुताबिक दोनों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलने पर नोखा पुलिस के एएसआई श्रवण कुमार मौके पर पहुंचे। और मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया। जानकारी के अनुसार तीनो व्यक्ति देशनोक में संघ में सेवा देने जा रहे थे। दुर्घटना से नोखा के वाल्मीकि समाज मे शोक की लहर छा गई।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26