रिटायर्ड टीचर के थैले से एक लाख रुपए चोरी:पंजाब नेशनल बैंक से रुपए निकलवाने आया था - Khulasa Online रिटायर्ड टीचर के थैले से एक लाख रुपए चोरी:पंजाब नेशनल बैंक से रुपए निकलवाने आया था - Khulasa Online

रिटायर्ड टीचर के थैले से एक लाख रुपए चोरी:पंजाब नेशनल बैंक से रुपए निकलवाने आया था

श्रीगंगानगर। शनिवार सुबह धानमंडी स्थित पंजाब नेशनल बैंक से अज्ञात लोगों ने एक रिटायर्ड टीचर के थैले से एक लाख रुपए निकाल लिए। रिटायर्ड टीचर सुबह बैंक में रुपए निकलवाने के लिए आया था। वह कैश काउंटर पर रुपए निकलवाने के लिए खड़ा था। उसी दौरान उसके पास ही काउंटर पर किसी जानकारी के लिए कुछ लोग आए। पीडि़त रिटायर्ड टीचर को इनमें शामिल महिलाओं पर संदेह है।
महिलाओं ने दिया वारदात को अंजाम
रिटायर्ड टीचर करणपाल शनिवार सुबह बैंक परिसर में पहुंचा। यहां उसने काउंटर से एक लाख रुपए निकलवाए। इसी दौरान दो महिलाएं उनके पास आई। इसमें एक महिला ने काउंटर से कुछ जानकारी ली और इसके कुछ मिनट बाद ही महिलाएं बैंक से बाहर निकल गई। इस दौरान एक लाख रुपए निकलवा चुके करणपाल ने जब अपना थैला संभाला तो रुपए गायब थे। उसने शोर मचाया लेकिन तब तक महिलाएं गायब हो चुकी थी।
तुरंत करवाई नाकाबंदी
मामला जानकारी में आते ही रायसिंहनगर पुलिस ने नाकाबंदी करवाई। पीडि़त से बातचीत कर जानकारी जुटाई गई। सीसीटीवी की फुटेज जांची गई। इसके आधार पर पुलिस ने कुछ महिलाओं को पकड़ भी लिया है। पुलिस अभी उनसे पूछताछ कर रही है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26