भाजपा की परिवर्तन यात्रा से एक किमी. पहले म्युजियम सर्किल पर फायरिंग, एक घायल - Khulasa Online भाजपा की परिवर्तन यात्रा से एक किमी. पहले म्युजियम सर्किल पर फायरिंग, एक घायल - Khulasa Online

भाजपा की परिवर्तन यात्रा से एक किमी. पहले म्युजियम सर्किल पर फायरिंग, एक घायल

खुलासा न्यूज, बीकानेर। अब से कुछ देर पहले शहर के म्युजियम सर्किल पर फायरिंग हुई है। इस फायरिंग में एक जना घायल हुआ है, जिसको पीबीएम अस्पताल ले जाया गया है। सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। फिलहाल पुलिस इस घटना को कुछ भी बोल नहीं रही। जानकारी के अनुसार घायल की पहचान रामसिंह मोतीगढ़ पुलिस थाना छत्तरगढ़ है, जिसके कमरे में गोली छर्रा लगना बताया जा रहा है। बता दें कि यह फायरिंग की घटना तब हुई जब भाजपा की परिवर्तन यात्रा घटना से एक किमी. दूरी पर थी। कुछ देर में यहां इस परिवर्तन यात्रा का रथ पहुंचने वाला है, जिस पर भाजपा के दिग्गज नेता सवार हैं।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26