भाजपा की परिवर्तन यात्रा से एक किमी. पहले म्युजियम सर्किल पर फायरिंग, एक घायल

भाजपा की परिवर्तन यात्रा से एक किमी. पहले म्युजियम सर्किल पर फायरिंग, एक घायल

खुलासा न्यूज, बीकानेर। अब से कुछ देर पहले शहर के म्युजियम सर्किल पर फायरिंग हुई है। इस फायरिंग में एक जना घायल हुआ है, जिसको पीबीएम अस्पताल ले जाया गया है। सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। फिलहाल पुलिस इस घटना को कुछ भी बोल नहीं रही। जानकारी के अनुसार घायल की पहचान रामसिंह मोतीगढ़ पुलिस थाना छत्तरगढ़ है, जिसके कमरे में गोली छर्रा लगना बताया जा रहा है। बता दें कि यह फायरिंग की घटना तब हुई जब भाजपा की परिवर्तन यात्रा घटना से एक किमी. दूरी पर थी। कुछ देर में यहां इस परिवर्तन यात्रा का रथ पहुंचने वाला है, जिस पर भाजपा के दिग्गज नेता सवार हैं।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |