
15 अगस्त से एक दिन पहले बीकानेर में यहां फहराया जाएगा एक किलोमीटर लंबा तिरंगा, देश भक्ति गीतों के साथ होगी आतिशबाजी






बीकानेर। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी बीकानेर संभाग कार्यालय पर 14 अगस्त सायं: 4.00 बजे को बीकानेर (गंगाशहर) में एक किलोमीटर तिरंगा यात्रा निकाले जाने को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी द्वारा की गई। देहात जिलाध्यक्ष जालम सिह भाटी ने बताया कि, बीकानेर शहर व देहात युवा मोर्चा के संयुक्त तत्वधान में इस बार गंगाशहर में एक किलोमीटर तिरंगा फहराया जाएगा और समस्त बीकानेर देहात व शहर के सभी कस्बो में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि, गंगाशहर के मुख्य बाजार से बिजली घर तक एक किलोमीटर तिरंगा फहराया जायेगा।
युवामोर्चा जिलाध्यक्ष वेद व्यास ने बताया की एक किलोमीटर तिरंगा यात्रा जिसमें सैकड़ों की संख्या में देश भक्त व स्कुली बच्चे शामिल होंगे। जो इस यात्रा को भव्य और आकर्षित बनाने के लिए देश भक्ति गीतों का कार्यक्रम और आतिशबाजी की जायेगी । वहीं 13 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रत्येक बूथ पर तिरंगा झंडा लगाया जाएगा। इस अभियान को सार्थक बनाने में मण्डल स्तर पर तिरंगा झंडा का वितरण करेगी। देहात युवामोर्चा जिलाध्यक्ष जसराज सिंवर ने कहा कि कहा कि, आजादी के 75 वें वर्ष के महापर्व को त्यौहार के रूप में मनाया जाएगा। जिसकी गूंज पूरी दुनिया में सुनाई देगी। हर घर तिरंगा मिशन को सार्थक बनाने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा अथक प्रयास अमल में लाए जा रहे हैं। इस अभियान से लोगों के प्रति देशभक्ति की भावना का उदय होगा, और इस मुहिम से ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ेंगे और साथ ही कहॉ की प्रत्येक मण्डल अध्यक्ष अपने अपने मण्डलों से कम से कम 50 कार्यकर्ताओं को लाने का आहवान किया और कहा की यह कार्यक्रम भव्य व विशाल कैसे हो उसके लिए सभी को एकजुटता के साथ लगना होगा।
जिला मीडिया प्रभारी विक्रम सिह राजपुरोहित ने बताया बैठक में जिला महामंत्री श्यामसुन्दर पंचारिया, महेश मूण्ड,जिला उपाध्यक्ष सवाई सिह तंवर, भगवान सिंह मेडतिया, युवा मोर्चा महामंत्री सोहन सिंह पडिहार, प्रदीप सारस्वत जिला उपाध्यक्ष दिनेश आचार्य, गजेन्द्र सिंह भाटी, भवानी पाईवाल,भव्य भाटी, जितेन्द्र सिंह भाटी, हिमांशु गुप्ता,नथमल लिम्बा, विकास विश्नोई, धीरज पंडित, मदन कुकणा, चैन सिंह राजपुरोहित, सुरेन्द्र सिंह, मुरलीधर सैन, शुभम भोजक, सुर्य प्रकाश सोनी, मधुप शर्मा, एकनाथ गोदारा, श्यामसुन्दर शर्मा, मदनगोपाल सोनी, अनेक कार्यकर्ता मौजुद रहे।


