हत्या के मामले में एक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

हत्या के मामले में एक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

भाईयों ने ली थी भाई की जान
खुलासा न्यूज, बीकानेर। जिले के गजनेर थाना क्षेत्र में भाईयों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक भाई की जान चली गई। इस प्रकरण में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो मृतक का सगा भाई है। वहीं, एक भाई अभी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। घटना अक्कासर गांव की है। जहां आपसी विवाद के चलते भाईयों में झगड़ा हुआ। इस झगड़े में आपस में मारपीट हो गई। इस दौरान जेठाराम पुत्र चुनाराम के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। वहीं उसका बेटा 18 वर्षीय सुनील भी घायल हो गया। इस संबंध में मृतके बेटे की रिपोर्ट पर पुलिस ने चतराराम तर्ड व कानाराम तर्ड के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। ये दोनों मृतक के सगे भाई है। पुलिस ने आरोपी चतराराम को गिरफ्तार कर। वहीं कानाराम अभी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार बीतीरात को दो भाईयों के बीच फोन पर झगड़ा हुआ था। उसके बाद यह मारपीट हुई। जिसमें जेठाराम की जान चली गई।

Join Whatsapp 26