Gold Silver

प्रदेश मे इस दिन महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में सवारी करना होगा नि:शुल्क

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। 8 मार्च को महिलाएं और बालिकाएं रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रस्ताव को मंजूरी दी है। प्रस्ताव के अनुसार यह यात्रा राजस्थान की सीमा में राजस्थान रोडवेज की समस्त साधारण और द्रुतगामी बसों में मिलेगी। महिला दिवस पर राज्य में लगभग 8.50 लाख महिलाओं और बालिकाओं द्वारा यात्रा करने का अनुमान है। इस पर लगभग 7.50 करोड़ रुपए का खर्च होगा।
गौरतलब है कि सरकार हर साल महिला दिवस पर महिलाओं को रोडवेज में निशुल्क यात्रा की सुविधा देती है। इसके अलावा रक्षाबंधन पर भी सरकार निशुल्क यात्रा की छूट देती है। राज्य सरकार ने बजट में किराए में 30 प्रतिशत की छूट को बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया है। इससे भी बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं को खासा फायदा होगा। बजट में सरकार ने महिलाओं से संबंधित अन्य कई घोषणाएं की है। सीएम ने महिलाओं को सशक्त करने के लिए उन्हें सेफ्टी से वर्किंग फेसिलिटी का तोहफा दिया है। सीएम ने वुमन सेफ्टी को देखते हुए इंदिरा गांधी वर्किंग वूमन हॉस्टल खोले जाएंगे। ग्रामीण इलाको में भी औरतों के लिए इंदिरा गांधी महिला होस्टल खोले जाएंगे।

Join Whatsapp 26