जन्मदिन के बहाने Ex. CM का शक्ति प्रदर्शन, वसुंधरा ने कहा- 2023 में 2013 से ज्यादा वोट मिलेंगे

जन्मदिन के बहाने Ex. CM का शक्ति प्रदर्शन, वसुंधरा ने कहा- 2023 में 2013 से ज्यादा वोट मिलेंगे

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने अपने जन्मदिन पर केशवरायपाटन (बूंदी) में शक्ति प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने विरोधियों को संदेश देने के साथ ही कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। राजे ने कहा- राजनीति के लिए मेहनत करनी पड़ती है। चाहे कितना ही बड़ा दिमाग हो, लेकिन दिल नहीं है तो राजनीति नहीं कर सकते। मैंने मेरी मां विजया राजे सिंधिया से राजनीति सीखा। मंच से इशारों ही इशारों में उन नेताओं को भी जवाब दिया, जो बीजेपी में अपने आपको सीएम का दावेदार बताने में लगे हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में किए गए कामों को गिनाया।जनसभा को संबोधित करते हुए वसुंधरा राजे ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। राजे ने कहा- राजस्थान में जब कांग्रेस सरकार आई थी तो उन्होंने 10 दिन के अंदर किसानों का कर्जा माफ करने की बात कही थी। अफसोस अभी तक कर्जमाफी नहीं हुई है। उन्होंने जनता से पूछा कि क्या आपका कर्ज माफ हुआ? राजे के इस सवाल के जवाब में लोगों ने नहीं में जवाब दिया।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 88300 रेट , 22 कैरट 93900 चांदी 113000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 88300 रेट , 22 कैरट 93900 चांदी 113000 |