स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर गौरव सेनानी समारोह 30 अक्टूबर - Khulasa Online स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर गौरव सेनानी समारोह 30 अक्टूबर - Khulasa Online

स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर गौरव सेनानी समारोह 30 अक्टूबर

बीकानेर। भारत-पाक युद्ध 1971 के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर गौरव सेनानी समारोह 30 अक्टूबर को डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में मनाया जाएगा। बीकानेर, नागौर और चूरू के करीब ढाई हजार पूर्व सैनिक इस मौके पर शामिल होंगे। बीकानेर में आठ साल बाद हो रहे इस समारोह को लेकर सेना ने तैयारियों शुरू कर दी हैं। भारत-पाक युद्ध 1971 के सीन को रीक्रिएट किया जाएगा। बीकानेर सीमा पर यह लड़ाई सांचू पर लड़ी गई थी। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की रनिहाल सहित तीन पोस्ट पर कंब्जा किया था। इस युद्ध के योद्धाओं को भी इस अवसर पर आमंत्रित किया गया है। समारोह में करीब चार हजार स्कूली बच्चे सेना का शौर्य देख सकेंगे। रणबांकुरा डिवीजन के मेजर जनरल समर्थ नागर के निर्देशन में होने वाले इस समारोह में सेना की दक्षिण पश्चिमी कमान में लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह भिंडर भी शामिल होंगे

साइकिल रैली होगी बीकानेर से खाजूवाला तक दो दिवसीय साइकिल रैली का भी आयोजन किया गया है। सेना के 40 जवान साइकिलों पर ग्रामीण क्षेत्रों से होते हुए खाजूवाला पहुंचेंगे। इस दौरान गांवों में पौधरोपण भी किया जाएगा। सैनिक स्कूली बच्चों से भी मिलेंगे। हॉर्स शो में कैडेट्स दिखाएंगे

करतब : फर्स्ट राज आर एंड वी एनसीसी के कैडेट्स हॉर्स शो में घोड़ों पर हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे। शो जंपिंग, टेंट पैगिंग जैसे इवेंट होंगे।

आयुध प्रदर्शनी लगेगी : सैन्य अधिकारी मोहन सिंह धुपालिया ने बताया कि इस अवसर पर सैन्य हथियारों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। स्कूली बच्चे और युवा सेना के टैंक, मन, रडार सिस्टम, राइफल्स आदि हथियारों से परिचित हो सकेंगे। इन्हीं हथियारों के बल पर भारत ने पाक पर विजय हासिल की थी।

पूर्व सैनिक रैली बीकानेर में इससे पहले 2014 में पूर्व सैनिक रैली हुई थी। गौरव सेनानी एसोसिएशन के अध्यक्ष कर्नल हेम सिंह शेखावत ने बताया कि जिले में करीब पांच हजार पूर्व सैनिक पंजीकृत हैं। बीकानेर, चूरू और नागौर के मिलाकर ढाई हजार से अधिक पूर्व सैनिकों के कार्यक्रम में भाग लेने की उम्मीद है। सेना के स्तर पर सभी से व्यक्तिगत संपर्क किया जा रहा है। रैली में उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए कैंप भी लगाया जाएगा। विकलांग सैनिकों को ट्राई साइकिल, स्कूटर और व्हील चेयर दी जाएगी। वीर नारियों का सम्मान किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26