Gold Silver

विवाहिता की मौत पर पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज नहीं देने पर हत्या का आरोप लगाया

विवाहिता की मौत पर पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज नहीं देने पर हत्या का आरोप लगाया
बीकानेर। मुरलीधर व्यास कॉलोनी में पानी की टंकी के पास विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। पीहर पक्ष ने ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए नयाशहर पुलिस थाने में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
खतूरिया कॉलोनी में रहने वाली नीतू की शादी डेढ़ साल पहले मुरलीधर व्यास कॉलोनी में पानी की टंकी के पास रहने वाले मनीषभाटी के साथ हुई थी। सायंकाल ससुराल में उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने उसका शव पीबीएमअस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। शनिवार को शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया।महिला के पीहर पक्ष ने ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए नयाशहर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। राजकुमार खरखोदिया की ओर से पुलिस को दी गई रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि पति मनीष, सास व ननंद उसकी बहन को दहेजके लिए परेशान करते थे। दहेज के लिए उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है जिसकी जांच सीओ गंगाशहर शालिनी बजाज को सौंपी गई है। सीओ ने बताया कि महिला का शव जमीन पर मिला था, लेकिन प्रथम दृष्टया मौत का कारण हैंगिंग लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट पता चल पाएगा।

Join Whatsapp 26