मंडल अध्यक्ष बनने पर ओझा का गर्मजोशी से स्वागत

मंडल अध्यक्ष बनने पर ओझा का गर्मजोशी से स्वागत

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी शहर के 6 मंडल अध्यक्षों व जिला प्रतिनिधियों की घोषणा जिला चुनाव अधिकारी जसवंत विश्नोई, सह चुनाव अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह द्वारा की गई है। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला प्रवक्ता मनीष सोनी ने बताया गंगाशहर मंडल अध्यक्ष पद पर जेठमल नाहटा,रानी बाजार मंडल अध्यक्ष पद पर नरसिंह सेवग,लालगढ़ मंडल अध्यक्ष पद पर विनोद करोल,जस्सूसर मण्डल अध्यक्ष पद पर मुकेश ओझा,नया शहर मण्डल अध्यक्ष पद पर दिनेश महात्मा,गोपेश्ववर मण्डल अध्यक्ष पद पर चंद्रप्रकाश गहलोत का मनोनयन किया गया है। इसके अलावा जिला प्रतिनिधि गंगाशहर मंडल से मघाराम नाई, लालगढ़ मंडल से राजकुमारी राठौड़ और रानी बाजार मंडल से अशोक शर्मा ,जस्सूसर मंडल से विजय उपाध्याय, नयाशहर से कुंदन सोनी और गोपेश्वर मंडल से योगेश पुरोहित को बनाया गया है।
अध्यक्षों का स्वागत सत्कार
उधर मंडल अध्यक्षों के मनोनयन पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जस्सूसर मंडल अध्यक्ष मुकेश ओझा को पूर्व अध्यक्ष जे पी व्यास के आवास पर गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया। इस मौके पर पूर्व पार्षद राजा सेवग,राजकुमार पारीक,रघुनाथ सिंह,ओम पारीक,गिरधारी सुथार,शेखर अरोड़ा,दिनेश चौहान,चन्द्रप्रकाश सुथार,सूरजप्रकाश राव ने माल्यार्पण कर व मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा निर्वाचित घोषित किये गए मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग का स्वागत अभिनदंन किया गया और मिठाई बांटी गई। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य कामिनी भोजक ,पूर्व सभापति अखिलेश प्रताप सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण जैन, पार्षद संजय गुप्ता, आर के शर्मा, सत्यदेव शर्मा, भाजपा मंत्री दीपक पारीक ने प्रसनता जताते हुए आलाकमान का आभार व्यक्त किया।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |