अधिकारी के बेटे-बहू ने किया सुसाइड, चिल्लाई-पापा बचा लो, 9 महीने पहले हुई थी शादी - Khulasa Online अधिकारी के बेटे-बहू ने किया सुसाइड, चिल्लाई-पापा बचा लो, 9 महीने पहले हुई थी शादी - Khulasa Online

अधिकारी के बेटे-बहू ने किया सुसाइड, चिल्लाई-पापा बचा लो, 9 महीने पहले हुई थी शादी

जयपुर में शुक्रवार को आईबी में तैनात अधिकारी के बेटे-बहू ने सुसाइड कर लिया। बेटे की 9 महीने पहले ही शादी हुई थी। पहले बेटे ने हाथ की नसें काटी। इसके बाद जहर खा लिया। यह देखकर पत्नी ने भी जहर खा लिया। दोनों को एसएमएस अस्पताल लेकर आए। जहां दोनों की मौत हो गई। घटना आदर्श नगर थाने इलाके के शिव शंकर कॉलोनी की है। थाना अधिकारी विष्णु खत्री ने बताया कि हेमंत साहू (26) और हेमलता (21) की 9 महीने पहले अप्रैल में शादी हुई थी। गुरुवार रात करीब 10 बजे दोनों ने सुसाइड कर लिया था। थाना अधिकारी ने बताया कि हेमंत स्वभाव से काफी गुस्सैल था। शादी के बाद से वह कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहा था। रात में दोनों के बीच क्या बहस हुई यह सामने नहीं आया है। लेकिन परिजनों ने बताया कि पहले हेमंत ने गुस्से में अपने हाथ की नसें काट दी। इसके बाद उसने जहर पी लिया। यह देखकर हेमलता ने भी जहर खा लिया। दोनों अपने कमरे में थे। पिता खाना लेकर ऊपर जा रहे थे। तभी हेमलता की जोर से आवाज आई- पापा बचाओ। उनके हाथ ने खाने की थाली छूट गई। उन्होंने बड़े बेटे को आवाज लगाई। उसने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो दोनों अचेत पड़े थे। परिवार के लोग दोनों को एसएमएस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां दोनों की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि सुसाइड के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। हेमंत बेरोजगार था और कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रहा था। पिता सेंट्रल इंटेलिजेंस ब्यूरो में यूडीसी है। घर के नीचे एक किराणे की दुकान है। जिसे बड़ा भाई चलाता है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26